युवराज सिंह ने राहुल यादव के साथ शुरू की नई पारी
हाउसिंग डॉट कॉम के पूर्व सीईओ और को-फाउंडर राहुल यादव ने इंटेलिजेंट इंटरफेसेस नाम का स्टार्टअप शुरू किया है। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी राहुल यादव के इस नए स्टार्टअप में निवेश किया है।
युवराज सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर निशांत सिंघल और राहुल यादव के साथ अपनी एक फोटो भी डाली है, जिसमें लिखा है कि उन्हें राहुल यादव और इंटेलिजेंट इंटरफेस के वापस आने पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने लिखा है कि राहुल यादव का ये प्रोजेक्ट तकनीक की मदद से 100 गुना तेजी से सरकार की मदद कर सकता है, क्रांति के लिए तैयार रहिए। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवराज सिंह ने कितने रुपए का निवेश किया है।
फ्लिपकार्ट ने भी लगाए पैसे
फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल और बिन्नी बसंल की तरफ से भी राहुल यादव की कंपनी में पैसा लगाने की खबरें कुछ मीडिया रिपोर्ट से आई थीं। इस समय राहुल यादव अपनी कंपनी में 15 मिलियन डॉलर के निवेश के बारे में सोच रहे हैं।
युवराज सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर यह भी लिखा है कि 100 गुना तेज कंपनी को 100 गुना बड़ी टीम चाहिए। यादव इस प्रोजक्ट पर तभी से काम कर रहे हैं जब से उन्हें हाउसिंग डॉट कॉम से निकाला गया था।