{"_id":"5bb459b6867a554f135b8ea9","slug":"your-password-is-on-sale-by-hackers-for-low-as-150-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी! आपका पासवर्ड मात्र 150 रुपये में है हैकर्स के पास बिकाऊ","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
चेतावनी! आपका पासवर्ड मात्र 150 रुपये में है हैकर्स के पास बिकाऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया या फिर अपने ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल खतरे से खाली नहीं है। मात्र 200 रुपये खर्च करके आप किसी भी व्यक्ति की जानकारी को खरीद सकते हैं। हैकर्स के निशाने पर आपकी निजी जानकारी को कौड़ियों के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही आपका ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड भी सुरक्षित नहीं है। डार्क वेब (इंटरनेट का काला बाजार) में आपका स्वागत है, जहां पर आपको बिना बताए सभी तरह के ऑनलाइन विकल्प पर सेंधमारी हो सकती है।
विज्ञापन
इस वेबसाइट ने किया खुलासा
वेब और इंटरनेट की दुनिया पर नजर रखने वाली कंपनी मनी गुरू ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि साइबर अपराधियों के निशाने पर सभी व्यक्ति हैं, जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड महज 285 रुपये (3.90 डॉलर) में बिकाऊ है। कंपनियों को हमारे जीमेल की जानकारी हासिल करने के लिए करीब 200 रुपये ही खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
यह है कीमत
- पे पाल 24,562 रुपये
- नेट बैंकिंग 19,374 रुपये
- क्रेडिट कार्ड 8,816 रुपये
- डेबिट कार्ड 3,361 रुपये
- एमेजॉन प्राइम 933 रुपये
- ईबे 923 रुपये
- ग्रुपऑन 771 रुपये
- फेसबुक 285 रुपये
- रेडिट 152 रुपये
- इंस्टाग्राम 457 रुपये
- ट्विटर 238 रुपये
- पिंटरेस्ट 619 रुपये
- हॉटमेल 219 रुपये
- जीमेल 238 रुपये
- एपल आईडी 980 रुपये
- नेटफ्लिक्स 780 रुपये