{"_id":"5805e6174f1c1b9f1b702c5f","slug":"want-to-buy-mobile-at-rupee-1-read-full-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 रुपए में यहां मिलेगा स्मार्टफोन,पढ़े पूरी खबर","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
1 रुपए में यहां मिलेगा स्मार्टफोन,पढ़े पूरी खबर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi
आप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं और वह भी एक रुपये में। जी हां! ये सही है, आपको बता दें चीनी कंपनी शाओमी 1 रुपये में स्मार्टफोन ऑफर कर रही है। दरअसल बाकी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की तरह शाओमी ने दिवाली सेल शुरू की है।
विज्ञापन
17 से 19 अक्टूबर तक चलने वाली सेल में कंपनी कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी रोज 2 बजे फ्लैश सेल शुरू करेगी जिसमें 1 रुपये में स्मार्टफोन मिलेगा।
विज्ञापन
फ्लैश सेल में रेडमी 3 एस प्राइम की बिक्री कल की गई जबकि रेडमी नोट 3 को आज और मी 4 को कल बिक्री के लिए रखा जाएगा। फ्लैश सेल में हर डिवाइस की केवल 30 से 100 यूनिट ही बिक्री के लिए है।
विज्ञापन
