फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   walmart to hire for flipkart, senior management to get salary package more than 5 crore rupees

वालमार्ट करेगा फ्लिपकार्ट में नई भर्तियां, इन पदों पर मिलेगी 5 करोड़ से ज्यादा की सैलरी

Tue, 20 Nov 2018 11:40 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
walmart to hire for flipkart, senior management to get salary package more than 5 crore rupees
फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक बिन्नी बंसल की कंपनी से विदाई और सहयोगी कंपनियों मिंत्रा व जबोंग से कई लोगों की छंटनी होने की खबरों के बीच जल्द वालमार्ट अब नई भर्तियां करेगा। कंपनी वरिष्ठ पदों के अलावा मीडिल और जूनियर लेवल पर भी लोगों को रखेगा। वरिष्ठ पदों पर जो लोग रखें जाएंगे उनकी सालाना सैलरी 5 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। 
विज्ञापन


इन विभागों में होंगी नई नियुक्तियां

जिन विभागों में कंपनी नई नियुक्तियां करेगा उनमें सप्लाई चेन मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, एचआर और प्रोडक्ट शामिल हैं। इसके अलावा वालमार्ट अमेरिका सहित अन्य देशों से भी अपने कई वरिष्ठ कर्मचारियों को भारत में ट्रांसफर करेगा ताकि भारतीय कंपनी का वालमार्ट के ग्लोबल प्रोसेस से अच्छा तालमेल बना रहे। 
विज्ञापन


अमेजन से ले जाना है आगे

कंपनी फ्लिपकार्ट को भारत की नंबर एक ई-कॉमर्स कंपनी बनाना चाहती है। भारत में कंपनी की मुख्य प्रतिद्वंदी अमेजन है। इसलिए वालमार्ट फ्लिपकार्ट में नई भर्तियां करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए अगर कंपनी को मोटी सैलरी पर लोगों को रखना पड़ा तो भी वो ऐसा करेगी। इसलिए कंपनी ने किसी भी पद के लिए सैलरी की कोई अधिकतम सीमा नहीं रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वालमार्ट करेगी 16 बिलियन डॉलर खर्च

वालमार्ट फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में 16 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इसलिए कंपनी इंडस्ट्री में मौजूद बेस्ट टैलेंट को रखने के लिए किसी भी कीमत पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार है। 

मिंत्रा-जबोंग का होगा विलय, नारायणन बने रहेंगे सीईओ 

walmart to hire for flipkart, senior management to get salary package more than 5 crore rupees
अनंत नारायण, सीईओ, मिंत्रा

ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सहायक कंपनी जबोंग का पूरी तरह विलय करेगी। हालांकि, यह अलग ब्रांड के रूप में परिचालन करती रहेगी। मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायणन मिंत्रा-जबोंग टीम का नेतृत्व करेंगे। कंपनी ने अपने बयान में यह जानकारी देकर नारायणन के इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगा दिया। 

कंपनी ने कहा कि मिंत्रा द्वारा जबोंग के अधिग्रहण के बाद से दोनों ब्रांड लगातार अपने प्रमुख कारोबारी कामकाज का एकीकरण कर रहे हैं। प्रक्रियाओं में सामंजस्य बैठा रहे हैं। आने वाले समय में मिंत्रा-जबोंग अपने शेष बचे हुए कामकाज का पूरी तरह एकीकरण करेंगे।

इसमें प्रौद्योगिकी, विपणन, श्रेणी, राजस्व, वित्त और रचनात्मक टीमें शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि कारोबार के रूप में मिंत्रा की स्वतंत्रता को कायम रखा जाएगा। टीम स्वतंत्र रूप से काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed