फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   walmart takeover of flipkart will be beneficial to users as price war may increase

Walmart-Flipkart डील से हो सकता है भारतीयों को फायदा, MRP से काफी कम कीमत पर मिलेगा सामान

Thu, 10 May 2018 04:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
walmart takeover of flipkart will be beneficial to users as price war may increase

वॉलमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद इस डील का सबसे ज्यादा फायदा भारतीयों को होने वाला है। ई-कॉमर्स में कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ सकता है, जिससे लोगों को एमआरपी से भी कम कीमत पर सामान मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


वॉलमार्ट लागू कर सकता है अपने स्टोर की पॉलिसी
वॉलमार्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी अपने ब्रिक एंड मोर्टार स्टोर की पॉलिसी को लागू कर सकता है। कंपनी के अभी थोक कैश एंड कैरी स्टोर हैं, जहां पर लोगों को थोक दामों पर सामान मिल जाता है। अगर फ्लिपकार्ट पर भी अब वॉलमार्ट ने अपने इसी मॉडल को लागू कर दिया तो फिर यहां पर काफी सस्ते दामों पर लोग सामान खरीद सकेंगे। इससे अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों और रिटेलर्स पर भी काफी असर पड़ने की संभावना है
विज्ञापन


भारत में 5 साल में 50 नए स्टोर खोलेगी भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को वालमार्ट ने कहा कि वह अपना थोक कैश एंड कैरी कारोबार जारी रखेगी और अगले चार से पांच वर्षों में 50 नए स्टोर खोलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

9 राज्यों में वॉलमार्ट के 21 बेस्ट प्राइस स्टोर 

walmart takeover of flipkart will be beneficial to users as price war may increase

फ्लिपकार्ट के सौदे के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई मीडिया बैठक में वॉलमार्ट इंडिया के प्रेसिडेंट व सीईओ कृष अय्यर ने कहा कि हमारे पास वर्तमान में 21 स्टोर हैं और हमारी योजना अगले चार से पांच साल में 50 नए स्टोर खोलने की है। हमारी योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

फ्लिपकार्ट बनी रहेगी अलग कंपनी
वॉलमार्ट के मुख्य कार्यकारी डग मैकमिलन ने कहा कि फ्लिपकार्ट एक अलग कंपनी के रूप में काम करती रहेगी, जिसके सीईओ कंपनी के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल होंगे। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी रिटेल कंपनी ने फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।

इसलिए नहीं बदलेगा वेबसाइट का नाम
फ्लिपकार्ट वॉलमार्ट को ऑनलाइन पहुंच प्रदान करेगी। अब तक, भारत की खुदरा नीति किसी विदेशी कंपनी को सीधे उपभोक्ताओं को सामान बेचने की अनुमति प्रदान नहीं करती, हालांकि थोक कैश एंड कैरी श्रेणी में इसकी मंजूरी है।

फ्लिपकार्ट तथा अमेजॉन जैसी कंपनियां ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए काम करती हैं, जिसमें 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी है। अय्यर ने कहा कि जैसा कि मैंने कहा है कि हम 20 स्टोर खोलने पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि मौजूदा साल में हम पांच स्टोर खोल देंगे, जिसके बाद इसकी रफ्तार में तेजी आएगी और फिर हम सालाना 12-15 स्टोर खोलना शुरू करेंगे।

फ्लिपकार्ट का पिकअप, डिलीवरी प्वाइंट हो सकता है बेस्ट प्राइस स्टोर 
अय्यर ने कहा कि हम इसमें कमी नहीं करने जा रहे हैं। हम इन शहरों में लेकिन मूलत: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
वालमार्ट अपने 21 बेस्ट प्राइस थोक स्टोरों से अन्य खुदरा विक्रेताओं तथा संस्थानों को उपभोक्ता सामानों से लेकर फर्नीचर तक की बिक्री करती है। फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन बिक्री के लिए कंपनी संभवत: अपने इन बेस्ट प्राइस स्टोर का पिकअप तथा डिलीवरी प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed