फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   walmart india announces new jobs, will get salary package from 6 lakh onwards

वॉलमार्ट में निकलने वाली है बंपर भर्ती, हजारों पदों के निकलेगी लाखों की सैलरी वाली नौकरी

Mon, 06 Aug 2018 01:53 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
walmart india announces new jobs, will get salary package from 6 lakh onwards

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी वॉलमार्ट भारत में अपने ई-कॉमर्स बिजनेस को एक ऊंचाई पर ले जाने के लिए कमर कस चुकी है। कंपनी अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के लिए इसके लिए बंपर भर्ती निकालने वाली है जिसमें हजारों पदों के लिए नौकरी के आवदेन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन


अमेजन से होगा मुकाबला

कंपनी का मुख्य मुकाबला अमेजन से होगा। हालांकि जिन पदों पर नौकरियां निकलेंगी उनमें सबसे ज्यादा भर्ती टेक्नोलॉजी के पदों पर होगी। अभी कंपनी में कुल मिलाकर 1800 लोग काम कर रहे हैं। वॉलमार्ट के देश में दो शहरों बंगलूरू और गुड़गांव में ऑफिस हैं, जहां के लिए इन लोगों की भर्ती होगी। 
विज्ञापन


मिलेगी लाखों की सैलरी

जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनके लिए सैलरी भी कम से कम 6 लाख रुपये सालाना शुरू होगी और अधिकतम 22 लाख रुपये मिलेंगे। वॉलमार्ट के मुख्य सूचना अधिकारी क्ले जॉनसन ने कहा कि इन सभी नए लोगों की नियुक्ति वॉलमार्ट लैब और माई ग्रुप में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी पर खर्च करेगी 10 बिलियन डॉलर

walmart india announces new jobs, will get salary package from 6 lakh onwards

सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने केवल अपने आईटी डिपार्टमेंट के लिए 10 बिलियन डॉलर का बजट रखा है। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब वॉलमार्ट 3 अरब डॉलर का निवेश कर फ्लिपकार्ट की 85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। सॉफ्ट बैंक के पास फ्लिपकार्ट के करीब 22 फीसदी शेयर हैं। वॉलमार्ट 2 अरब डॉलर का कैश निवेश कर फ्लिपकार्ट के मौजूदा शेयर धारकों से 14 अरब डॉलर के शेयर खरीद सकता है। 

वॉलमार्ट लागू करेगा अपने स्टोर की पॉलिसी

वॉलमार्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी अपने ब्रिक एंड मोर्टार स्टोर की पॉलिसी को लागू कर सकता है। कंपनी के अभी थोक कैश एंड कैरी स्टोर हैं, जहां पर लोगों को थोक दामों पर सामान मिल जाता है। अगर फ्लिपकार्ट पर भी अब वॉलमार्ट ने अपने इसी मॉडल को लागू कर दिया तो फिर यहां पर काफी सस्ते दामों पर लोग सामान खरीद सकेंगे। इससे अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों और रिटेलर्स पर भी काफी असर पड़ने की संभावना है

5 साल में 50 नए स्टोर खोलेगी 

भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को वालमार्ट ने कहा कि वह अपना थोक कैश एंड कैरी कारोबार जारी रखेगी और अगले चार से पांच वर्षों में 50 नए स्टोर खोलेगी। 

9 राज्यों में वॉलमार्ट के 21 बेस्ट प्राइस स्टोर 

फ्लिपकार्ट के सौदे के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई मीडिया बैठक में वॉलमार्ट इंडिया के प्रेसिडेंट व सीईओ कृष अय्यर ने कहा कि हमारे पास वर्तमान में 21 स्टोर हैं और हमारी योजना अगले चार से पांच साल में 50 नए स्टोर खोलने की है। हमारी योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed