खरीदारी पर 20% तक की छूट चाहिए, तो यहां आइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-कामर्स साइट से खरीदारी पर कैश बैक का लाभ देने के लिए लाफालाफाडॉटकॉम ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक पेशकश लेकर आई है। लाफालाफा के तहत खरीदारी करने पर ग्राहकों को ई-कामर्स साइट की तरफ से मिलने वाली छूट के अलावा कैश बैक की सुविधा दी गई है।
लाफालाफाडॉटकॉम की संस्थापक योशा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने लाफालाफा नामक एक एंड्रायड ऐप लांच किया है, जिसके माध्यम से ग्राहक, अमेजन, फ्लिपकार्ट, जबोंग जैसी कई ई-कामर्स साइट पर जाकर खरीदारी कर सकते हैं और उसके बदले में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2-20 फीसदी तक का कैश बैक दिया जाता है।
गुप्ता के मुताबिक फैशन से जुड़े आइटम की खरीदारी पर ग्राहकों को 15-20 फीसदी तक का कैश बैक तो इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की खरीदारी पर 2-5 फीसदी तक का कैश बैक ग्राहकों को दिया जाता है।
1.5 से अधिक ऐप डाउनलोड
उन्होंने बताया कि यह कैश बैक ई-कामर्स कंपनियों की तरफ से दी जाने वाली छूट के अतिरिक्त होता है। लाफालाफा ने ई-कामर्स कंपनियों से अपना करार कर रखा है कि अगर उनके माध्यम से ग्राहक उनकी साइट से खरीदारी करता है तो बदले में लाफालाफा को कमीशन दिया जाता है।
गुप्ता ने बताया कि ई-कामर्स से मिलने वाले कमीशन में से लाफालाफा ग्राहकों को कैश बैक देती है। खरीदारी करने पर ग्राहकों का प्वाइंट बन जाता है और उस प्वाइंट के बदले ग्राहक चाहे तो सीधे तौर पर अपने खाते में नकद भुगतान भी ले सकता है।
उन्होंने बताया कि लाफालाफा पर जाने से ग्राहकों को यह भी पता चलता है कि किसी आइटम की खरीदारी पर कितनी छूट चल रही है। यह ऐप पांच माह पहले लांच किया गया है और 1.5 लाख से अभी अधिक ग्राहक इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।