फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   this website is going to close soon so offering 70 percent discount on branded clothes

ब्रांडेड कपड़ों को बेचने वाली यह वेबसाइट हो रही है बंद, मिल रहा है 70 फीसदी तक का डिस्काउंट

Mon, 06 Nov 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 06 Nov 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
this website is going to close soon so offering 70 percent discount on branded clothes
Online shopping
अगर आपने दिवाली के वक्त अपने लिए कपड़ों से लेकर के जूतों तक की शॉपिंग नहीं की थी, तो घबराने की बात नहीं है। जल्द ही रिटेल सेक्टर में ब्रांडेड कपड़ों को बेचने वाली बड़ी वेबसाइट्स में शुमार आदित्य बिड़ला समूह की abof.com बंद होने वाली है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर कंपनी ने फिलहाल अपनी साइट पर सेल शुरू कर दी है, जिसके बाद आप 70 फीसदी डिस्काउंट पर कपड़े खरीद सकते हैं। 

पढ़ें- बिग बाजार से लेकर प्यूमा, बाटा तक में मिल रही 50% की छूट, जानिए ऑफर के बारे में सबकुछ
विज्ञापन


कपड़ों के अलावा इन पर है 60 फीसदी डिस्काउंट
कपड़ों के अलावा वेबसाइट पर जूते, पर्स, बेल्ट पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल पीरियड में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए खरीददारी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी हालांकि बच्चों के कपड़े नहीं बेचती है, जिससे ऐसे लोगों को निराशा हाथ लगेगी, जो इस कैटेगिरी में खरीददारी करने का प्लान कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

300 रुपये में मिल रही है 1700 रुपये की शर्ट 

this website is going to close soon so offering 70 percent discount on branded clothes

सेल में 1700 रुपये वाली पीटर इंग्लैंड की शर्ट  मात्र 300 रुपये में मिल रही है। पीटर इंग्लैंड खुद ही आदित्य बिड़ला रिटेल का प्रॉडक्ट है। इस ब्रांड ने भारत सरकार के इंडिया हैंडलूम ब्रांड के साथ रणनीतिक सहयोग भी किया है।  इसका उद्देश्य भारतीय हैंडलूम उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करना है।

हैंडलूम बुनकरों के साथ मिलाया हाथ
पीटर इंग्लैंड ने पहली बार एक एक्सक्लूसिव ‘‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’’ कलेक्शन को विकसित करने के लिए आंध्र प्रदेश में मंगलगिरि के हैंडलूम बुनकरों के साथ गठजोड़ किया है। इन परिधानों को शत-प्रतिशत हैंडलूम फैब्रिक के इस्तेमाल से तैयार किया गया है, जो स्टाइल और आरामदेयता के मामले में अनूठा है और इस प्रकार यह इस फैशन परिधान की श्रृंखला को सही मायनों में भारतीय एवं प्रमाणिक बनाता है।

इसके अतिरिक्त यह कलेक्शन दोनों ही संस्थाओं के लोगों को प्रदर्शित करेगा - इन परिधानों पर पीटर इंग्लैंड के लोगो के साथ भारत सरकार के ‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’’ को प्रदर्शित किया जाएगा, जो सामाजिक रुप से उत्तरदायी कॉर्पोरेट सिटीजन की भावना को प्रदर्शित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed