फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   binny bansal Resign from flipkart, know the reason, walmart was angry

वालमार्ट की निष्पक्ष जांच ने फ्लिपकार्ट से कराई बिन्नी बंसल की विदाई

Wed, 14 Nov 2018 11:18 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
binny bansal Resign from flipkart, know the reason, walmart was angry
- फोटो : PTI

ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के संस्थापक और ग्रुप सीईओ रहे बिन्नी बंसल ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि यह वक्त उनके परिवार और स्वंय के लिए काफी कठिन है। गौरतलब है कि व्यक्तिगत कदाचार के आरोपों के बाद बिन्नी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


2016 का है मामला

कदाचार का यह मामला 2016 का है, जब कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने यह आरोप लगाया था। हालांकि उक्त महिला कर्मचारी ने कंपनी को 2012 में ही अलविदा कह दिया था। महिला ने फ्लिपकार्ट छोड़ने के बाद 2016 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोली और एक बार फिर से बिन्नी बंसल के संपर्क में आई। इसके बाद उक्त महिला ने वालमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन को कदाचार के मामले की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


वालमार्ट था नाराज

वालमार्ट बिन्नी द्वारा अधिग्रहण के वक्त इस बात की जानकारी न देने से नाराज था। वालमार्ट ने एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी फर्म से मामले की सुनवाई करने को कहा था। जुलाई 2018 में बिन्नी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का मामला सभी के सामने आया था। जिसने आरोप लगाया था वह फ्लिपकार्ट की पूर्व कर्मी थी। हालांकि, आंतरिक जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बने रहेंगे कंपनी के बोर्ड का हिस्सा

binny bansal Resign from flipkart, know the reason, walmart was angry

बिन्नी बंसल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा वो फिलहाल कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक बने रहेंगे और निदेशक बोर्ड में सदस्य के तौर पर काम करते रहेंगे।  बिन्नी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में कहा है कि अपने ऊपर लगे आरोपों से वह सन्न हैं और वह इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। 

बंसल ने कहा, 'पिछले कुछ समय से मैं फ्लिपकार्ट समूह के ऑपरेटिंग रोल से अलग होने पर विचार कर रहा था। वॉलमार्ट के साथ सौदा पूरा होने के बाद कुछ और समय तक मौं अपने पद पर रहना चाहता था, लेकिन हाल में व्यक्तिगत स्तर पर घटी कुछ घटनाओं के चलते मुझे जल्दी फैसला लेना पड़ा।' 

ई-मेल के अंत में उन्होंने लिखा, 'सालों तक मुझपर विश्वास जताने के लिए आप सबका आभारी हूं। उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में फ्लिपकार्ट और बड़ी ऊंचाइयों को छुएगा।' 

बिन्नी ने अपने मित्र सचिन बंसल के साथ फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी। सचिन ने कंपनी के बिकने के समय ही पद से इस्तीफा दे दिया था। अब बिन्नी के इस्तीफे को भारतीय बाजार में अमेजन से प्रतिस्पर्धा के मामले में वालमार्ट को बड़ा झटका माना जा रहा है।

अब यह बने नए सीईओ

फ्लिपकार्ट समूह के सीईओ बिन्नी बंसल (37) के इस्तीफा के बाद अब कल्याण कृष्णमूर्ति कंपनी के सीईओ का पद संभालेंगे। अमेरिकी रिटेल कंपनी और फ्लिपकार्ट की नई पैतृक कंपनी वॉलमार्ट ने कहा कि अब इसमें मिंत्रा और जबांग को भी शामिल कर दिया गया है।

मिंत्रा और जबांग के सीईओ अनंत नारायणन पद पर बने रहेंगे, लेकिन वह कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, समीर निगम फोनपे के सीईओ बने रहेंगे। कल्याण और समीर दोनों बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed