फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   swiss richmont and alibaba tie up to sell luxuary goods through online medium

लग्जरी बाजार के लिए स्विस रिचमोंट और अलीबाबा में करार

Fri, 26 Oct 2018 04:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
swiss richmont and alibaba tie up to sell luxuary goods through online medium

स्विट्जरलैंड की लक्जरी सामान बेचने वाली कंपनी रिचमोंट ने चीन में अपने महंगे उत्पादों को बेचने के लिए वहां की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा से साझेदारी की है। इसके तहत दोनों कंपनियों के बीच चीन में लक्जरी सामान के लिए बाजार विकसित करने के अवसरों का पता लगाने पर भी सहमति बनी है। 

विज्ञापन


एक बयान के मुताबिक, चीनी बाजार में अपनी सेवाएं देने के लिए रिचमोंट की ऑनलाइन इकाई यूक्स-नेट-ए-पोर्टर और अलीबाबा संयुक्त रूप से वहां दो मोबाइल फोन एप्लीकेशन नेट-ए-पोर्टर और मिस्टर पोर्टर स्थापित करेंगी। दोनों एप्लीकेशन को पिछले साल लांच किया गया था। यह एप्लीकेशन अलीबाबा की विशेष लक्जरी साइट, टमल लक्जरी पैवेलियन पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


रिचमोंट के प्रमुख जोहानन रूपर्ट ने कहा कि चीन में हमारा डिजिटल प्रस्ताव अभी शुरू हो रहा है। रिचमोंट ने हाल ही में ऑनलाइन बिक्री और लक्जरी सामान उद्योग में उभरते क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है। इस मामले में चीन को सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed