फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Swiping of card will help you in saving Tax

आप भी करते हैं कार्ड से खरीदारी, पढ़िए ये खुशखबरी

Sun, 06 Mar 2016 04:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:00 AM IST
सार

  • स्वाइप कर या पेमेंट बैंक जैसे पेटीएम द्वारा शॉपिंग करने पर टैक्स सेविंग की जा सकेगी
  • प्रस्ताव को सरकार के पास पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से दिया गया है

विज्ञापन
Swiping of card will help you in saving Tax

विस्तार

अगर आप कार्ड या पेमेंट बैंक के द्वारा शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अगर सूत्रों की मानें तो कार्ड स्वाइप कर या पेमेंट बैंक जैसे पेटीएम द्वारा शॉपिंग करने पर टैक्स सेविंग की जा सकेगी।

विज्ञापन


आगामी बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली इस पर मोहर लगा सकते हैं। इस प्रस्ताव को सरकार के पास पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से दिया गया है। पीसीआई कमेटी के सदस्य और सुविधा इंफोसर्व के एमडी परेश राजडे ने आशा जतायी की इस बार के बजट में सरकार डिजिटल ट्राजेंक्‍शन पर मर्चेंट्स और ग्राहकों को तोहफा देने जा रही है।
विज्ञापन


ईटी के अनुसार पीसीआई ने पेमेंट बैंक के काम को देश में बढ़ाने और फंड की व्यवस्‍था करने के लिए सरकार को भेजे प्रस्ताव में टैक्स हॉलीडे की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल ट्रांजेक्‍शन से हट सकता है कंविनियंस चार्ज

Swiping of card will help you in saving Tax

वहीं सरकार ने इस पर साफ कर दिया है कि जिन मर्चेंट्स के काम का 50 फीसद ट्राजेंक्‍शन डिजिटल मोड में होता है उन्हें टैक्स में या वैट में एक से दो फीसद की छूट मिल सकती है। वहीं ग्राहकों को डिजिटल मोड की ओर आकर्षित करने के लिए डिजिटल ट्रांजेक्‍शन के द्वारा पेमेंट करने पर टैक्स छूट दी जा सकती है।

साथ ही सरकार डिजिटल पेमेंट करने पर लगने वाले कंवीनियंस चार्ज को भी हटा सकती है। पीसीआई चेयरमैन नवीन सूर्या ने कहा कि हमारा बिजनेस मॉडल इंफ्रा कंपनियों से भिन्न है इसलिए हमारा प्रोफिट मार्जिन कम होने के नाते सरकार को हमें अलग तरीके से ट्रीट करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने सरकार से पेमेंट गेटवेज के ट्रांजेक्‍शन पर टीडीएस कटौती पर विचार करने का आग्रह किया क्योंकि टीडीएस कटौती से उनका पैसा ब्लॉक हो जाता है और काम में दिक्कत आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed