फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   swiggy will deliver household essential items in 125 cities during lockdown

लॉकडाउन में घरेलू सामान के लिए न हों परेशान, 125 शहरों में किराना की डिलीवरी करेगी स्विगी

Tue, 14 Apr 2020 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 14 Apr 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
swiggy will deliver household essential items in 125 cities during lockdown

देशभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसे में आपको ग्रॉसरी और घरेलू सामान के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने देश के 125 से ज्यादा शहरों में किराने का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी का विस्तार करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


खुदरा विक्रेताओं और कंपनियों के साथ की भागीदारी 
स्विगी के एप पर ग्रॉसरी टैब उपलब्ध है, जहां से आप जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं। ग्राहक अपने इलाके में उपलब्ध स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने कई ब्रांड्स और खुदरा विक्रेताओं के साथ भागीदारी भी की है, जैसे हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), गोदरेज, डाबर, मैरिको, विशाल मेगा मार्ट, आदि।
विज्ञापन


इस संदर्भ में स्विगी के सीओओ विवेक सुंदर ने कहा है कि ग्रॉसरी और आवश्यक घरेलू उपयोग के वस्तुओं की लोकल स्तर पर आपूर्ति लंबे समय से हमारे कारोबारी रणनीति का हिस्सा रहे हैं लेकिन अब हम अपने इस प्रयास में तेजी ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वयक वस्तुएं पहंचाने में कंपनी करेगी मदद
ग्राहक स्विगी गो और स्विगी जेनी की मदद से पिक एंड ड्रॉप सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस संदर्भ में स्विगी के सीओओ विवेक सुंदर ने अपने बयान में कहा है कि हम इस टैब को आगे जारी रखेंगे। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान को लेकर जद्दोजहद कर रहे लोगों तक आश्वयक वस्तुओं को पहुंचाना ही कंपनी का मकसद है।


भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,363
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1211 मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,363 हो गई है, जिनमें 8988 सक्रिय हैं, 1035 स्वस्थ हो चुके हैं, 339 लोगों की मौत हो गई है। आज महाराष्ट्र में 121, राजस्थान में 72, गुजरात में 45, आंध्र प्रदेश में 34 और कर्नाटक में 11 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed