फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   startups offering cheap internet service through tea stalls and kirana stores

चाय के ठेले-किराना स्टोर्स पर मिल रही है सस्ते इंटरनेट की सुविधा, स्लम एरिया में हुआ ज्यादा पॉपुलर

Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
startups offering cheap internet service through tea stalls and kirana stores

अब मार्केट में वाई-फाई एक्सेस करने के लिए आपको एक बड़ी कॉफी शॉप में नहीं जाना होगा। इसके लिए आप अब सड़क किनारे पर खड़े चाय के ठेले या फिर घर के नीचे स्थित किराने की दुकान पर भी ऐसा कर सकेंगे। ऐसा करने के लिए आपको केवल 1 रुपये से लेकर के 20 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


गरीबों को इंटरनेट से जोड़ना मकसद
इसका लाभ ऐसे लोग ले रहे हैं जो शहरी इलाकों से जुड़े गांवो या फिर स्लम एरिया में रह रहे हैं। इनको वाई-फाई नेट की सुविधा देश के महानगरों में कई स्टार्टअप कंपनियां दे रही हैं, जिन्होंने किराना स्टोर्स और चाय की दुकानों के साथ टाईअप कर रखा है। 
विज्ञापन


1 रुपये के कूपन से पांच मिनट मिल रहा है नेट
दिल्ली और बंगलूरू में स्थित कई कंपनियों ने छोटी दुकानों पर वाई-फाई हॉट स्पॉट बनाए हैं, जहां पर पब्लिक 1 रुपये के कूपन से 5 मिनट के लिए इंटरनेट का फायदा ले सकती है। लोग इस कूपन के जरिए कई सारी सुविधाओं का फायदा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा वर्ग में सबसे ज्यादा डिमांड

startups offering cheap internet service through tea stalls and kirana stores
wifi

दिल्ली के संगम विहार में स्थित एक स्टेशनरी शॉप के मालिक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि इस सस्ते नेट का ज्यादा फायदा 15 से 25 साल का युवा वर्ग फायदा ले रहा है। प्रकाश के मुताबिक यह वर्ग कूपन खरीदकर नेट से गाना या फिर गेम को डाउनलोड करता है और चला जाता है। 

ऐसे करता है काम
स्टार्टअप कंपनियों ने दुकानों के बाहर राउटर लगा रखा है। इसके बाद यूजर इन दुकानों से कूपन खरीदते हैं। इसके बाद उनको एक ओटीपी मिलता है, जिसको फोन में सबमिट करने के बाद लोग नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

200 मीटर के दायरे में मिलती है 50 एमबीपीएस की स्पीड
कंपनियां फाइबर ऑप्टिक लाइन के जरिए इंटरनेट की सुविधा मुहैया करा रही हैं। इसके लिए राउटर्स की मदद से 200 मीटर के दायरे में 50 एमबीपीएस की स्पीड लोगों को मिलती है। 

जल्द ही मिलेगी ग्राम पंचायतों को भी यह सुविधा
जल्द ही इस सेवा का लाभ कंपनियां देश के बड़े शहरों के अलावा ग्राम पंचायतों में भी देंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि देश के ग्रामीण इलाकों में अभी भी इंटरनेट की पहुंच उतने लोगों के पास नहीं है। फीचर फोन पर भी नेट की सुविधा मिलने से लोग ज्यादा से ज्यादा नेट का इस्तेमाल करने लगे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed