फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Special Fund To Help Small Logistics Business People by Amazon India Created

छोटे लॉजिस्टिक कारोबारियों की मदद के लिए अमेजन इंडिया ने बनाया विशेष कोष

Wed, 29 Apr 2020 02:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Apr 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Special Fund To Help Small Logistics Business People by Amazon India Created
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपने मंच से जुड़े लघु एवं मध्यम (एसएमबी) स्तर के लॉजिस्टिक कारोबारियों की मदद के लिए बुधवार को विशेष कोष पेश किया। यह एसएमबी लगभग पूरी तरह अमेजन से होने वाली बिक्री पर ही निर्भर करते हैं। 
विज्ञापन


सहायकों की मदद करेगा कोष 
इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन की वजह से एसएमबी वित्तीय तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यह कोष छोटे स्तर पर डिलिवरी और लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले उसके सहायकों और चुनिंदा मालवहन सहायकों की मदद करेगा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को मिलेगी वित्तीय सहायता
यह कोष उन्हें लॉकडाउन की वजह से उभरी 'नई वास्तविकताओं' के अनुरूप अपने कारोबारी मॉडल को ढालने में मदद करेगा। यह कोष उनके साथ काम करने वाले करीब 40,000 कर्मचारियों को अप्रैल 2020 महीने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एक बार में उपलब्ध कराई जाने वाली यह राशि उन्हें कई और तरह से राहत पहुंचाएगी। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा यह राशि उनकी बुनियादी ढांचे की लागत और नकदी की जरूरतों को भी पूरा करेगी ताकि बंद के बाद वह अपने पूर्ववत स्तर पर दोबारा काम शुरू कर सकें।

अमेजन ने लॉन्च किया नया प्रोग्राम
मालूम हो कि हाल ही में अमेजन ने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक खास प्रोग्राम की शुरुआत की थी। लॉकडाउन के दौरान ग्रॉसरी समेत अन्य जरूरी उत्पादों की मांग बढ़ी हैं। ऐसे में अमेजन नजदीकी किराना स्टोर और खुदरा विक्रेताओं पर दांव लगा रही है। 

सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं और ऑनलाइन ऑर्डर पर ध्यान दे रहे हैं। इसके मद्देनजर अमेजन ने लोकल शॉप्स ऑन अमेजन प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। इसके तहत 5,000 से ज्यादा नजदीकी किराना स्टोर्स को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा और छोटे स्टोर को डिजिटल कारोबार करने का मौका मिलेगा। 


कंपनी करेगी 10 करोड़ रुपये का निवेश
इस संदर्भ में अमेजन ने कहा था कि कंपनी 10 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अमेजन इंडिया के सेलर सर्विस के वीपी, गोपाल पिल्लई ने कहा कि, 'इस पहल पर हम पिछले छह महीने से पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहे हैं। 100 दुकानें शामिल हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत किराने के सामान, होम अप्लायंसेज, फर्नीचर, कपड़े और मोटर वाहन जैसी विभिन्न कैटेगरी के विक्रेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed