फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   snapdeal to trim 30 percent of its staff due to cost cutting

स्नैपडील अगले 2 महीने में करेगा 30 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी

Sat, 11 Feb 2017 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
snapdeal to trim 30 percent of its staff due to cost cutting
s

ऑनलाइन रिटेल मार्केट में छाई सुस्ती का असर अब साफ दिखने लगा है। बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का असर स्नैपडील पर काफी पड़ा है। कंपनी अपने खर्चों में कमी करने के लिए अगले 2 महीने में 30 फीसदी स्टाफ की छुट्टी करने जा रहा है। 

विज्ञापन


एक हजार कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

गुड़गांव स्थित कंपनी के मुख्यालय में काम कर रहे ऑपरेशन विभाग से जुड़े कर्मचारियों के अलावा कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मियों को भी बाहर किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि निवेशक नहीं मिलने से उसके बिजनेस पर काफी असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से कई खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कंपनी के लॉजिस्टिक विभाग में काम कर रहे 5 हजार कर्मियों को भी कम किया जाएगा। इनकी संख्या को 3 हजार के आसपास किया जाएगा। 

फरवरी से शुरू हुई निकालने की प्रक्रिया

snapdeal to trim 30 percent of its staff due to cost cutting
स्नैपडील

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, फरवरी से कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 40-50 के बैच में लोगों को पिंक स्लिप दी जा रही है। पिछले साल भी फरवरी के महीने में 200 कर्मचारियों को निकाला था।

वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की सेल्स से आय में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जिससे कंपनी की आय 1457 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। लेकिन इसके साथ ही कंपनी का लॉस 2960 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

कंपनी ने हाल ही में अपनी दुकान शोपो को भी बंद कर दिया है। जेस्पर इन्फोटेक में ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस स्नैपडील, पेमेंट प्लेटफॉर्म फ्रीचार्ज और लॉजिस्टिक व सप्लाई चेन वल्कन एक्सप्रेस को मिलाकर कुल 10,000 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed