फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   snapdeal is offer online loan facility

एक कदम आगे बढ़ा स्नैपडील, शुरू की ऑनलाइन लोन की सुविधा

Thu, 23 Jul 2015 01:37 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
snapdeal is offer online loan facility

स्नैपडील के प्लेटफार्म से अपना कारोबार करने वाले छोटे व मझोले उद्यमियों (एसएमई) को कर्ज लेने के लिए अब बैंकों के धक्के खाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


अब वह अपने कारोबार के लिए एक दिन में अपने कर्ज की मंजूरी पा सकते हैं और हाथोंहाथ भुगतान भी ले सकते हैं। यह सुविधा स्नैपडील के ही प्लेटफार्म पर इन एसएमई को उपलब्ध कराई गई है। स्नैपडील पर यह सुविधा बुधवार को शुरू हो गई।
विज्ञापन


आसानी से कर्ज मुहैया कराने के लिए स्नैपडील ने कैपिटल एसिस्ट नामक प्लेटफार्म बनाया है, जिस पर जाकर कर्ज लेने के इच्छुक छोटे व मझोले कारोबारी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं और कर्ज के लिए आवेदन कर सकते हैं। कर्ज मुहैया कराने के लिए स्नैपडील ने वित्तीय संस्थाओं से करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नैपडील के मुताबिक इन कारोबारियों को कर्ज लेने के लिए स्नैपडील के सेलर पैनल में जाकर आवेदन करना होगा। स्नैपडील के मुताबिक कुछ ही मिनटों में फाइनेंसर से आवेदन को ऑनलाइन मंजूर मिल जाएगी।

100 करोड़ रुपए का दे दिया लोन

snapdeal is offer online loan facility

कर्ज के लिए आवेदन करने वाला कारोबारी उसी वक्त कर्ज पाने के लिए जरूरी दस्तावेज को खुद अपलोड कर सकता है या स्नैपडील में मुहैया करा सकता है। इसके बाद उसी दिन स्नैपडील पर सामान बेचने का काम करने वाले कारोबारियों को कर्ज का भुगतान हो सकता है।

स्नैपडील के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विजय अजमेरा के मुताबिक स्नैपडील के प्लेटफार्म से जुड़े 300 से अधिक विक्रेता कैपिटल एसिस्ट के माध्यम से कर्ज पा चुके हैं और अब तक उनके कर्ज के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन हो चुका है।

कैपिटल एसीस्ट के तहत स्नैपडील ने एसबीआई, टाटा कैपिटल, आईआईएफएल, आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी बैंक, आरबीएल बैंक, एलएंडटी फाइनेंस, रिलायंस कैपिटल, लेंडिंग कार्ट व कैपिटल फ्लोट जैसी वित्तीय संस्थाओं से कर्ज मुहैया कराने के लिए करार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed