फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   reliance to forray into ecommerce venture to give fight to amazon, flipkart

अमेजन, फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए रिलायंस रिटेल ने बनाया ये प्लान

Fri, 17 Nov 2017 02:37 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Nov 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
reliance to forray into ecommerce venture to give fight to amazon, flipkart
अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रहा है, जैसे उसने जियो की लॉन्चिंग के बाद टेलिकॉम कंपनियों का किया था। कंपनी अब ई-कॉमर्स के बिजनेस में भी उतरने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


2019 तक लॉन्च होगा ई-कॉर्मस वेंचर
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार रिलायंस रिटेल 2019 तक अपने ई-कॉमर्स वेंचर को शुरू कर सकता है। प्लान के मुताबिक रिलायंस उन शहरों में अपने ई-कॉमर्स की सुविधा देगा, जिनकी आबादी 50 हजार से ज्यादा है। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, एफएमसीजी गुड्स, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगा। 
विज्ञापन


तीन साल में बनेगा किंग
कंपनी के सूत्रों के अनुसार रिलायंस रिटेल लॉन्च होने के तीन साल बाद यानी 2022 तक ई-कॉमर्स मार्केट का भी लीडर बन जाएगा। अभी देश में अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम मॉल जैसी कंपनियां ई-कॉमर्स सेगमेंट में छायी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी उसी दिन डिलीवरी

reliance to forray into ecommerce venture to give fight to amazon, flipkart
मुकेश अंबानी - फोटो : file photo

रिलायंस रिटेल का प्लान है कि वो देश के छोटे से छोटे शहरों में भी सामान का ऑर्डर मिलने के बाद उसी दिन या फिर 24 घंटे के अंदर डिलीवरी करेगा। ऐसा करने से लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे। लोगों को रिलायंस द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान पर की गई एक्सक्लूसिव डील के बारे में भी पता चलता रहेगा। 

कंपनी लॉन्च करेगी नई वेबसाइट, ऐप
इसके लिए कंपनी एक नई वेबसाइट और ऐप को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा ऐप को जियो के सभी फीचर व स्मार्टफोन में भी डाला जाएगा। देश भर में जियो की सिम बेचने वाले सेंटर को भी डिलीवरी के लिए प्वाइंट बनाया जाएगा। अभी रिलायंस रिटेल मुंबई, पुणे और बंगलूरू में ट्रायल के तौर पर ई-कॉमर्स के जरिए ग्रोसरी बेच रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed