फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   reliance soon to launch world biggest ecommerce platform

अमेजन-फ्लिपकार्ट को टक्कर देगा रिलायंस, जल्द ला रहा है सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म

Tue, 13 Nov 2018 11:56 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
reliance soon to launch world biggest ecommerce platform

टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ई-कॉमर्स सेक्टर में प्रवेश करने जा रही है। रिलायंस के रिटेल सेक्टर में प्रवेश करने के बाद देश में कार्यरत ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे की अमेजन, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा आदि को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस नए वेंचर के जरिए रिलायंस 3 करोड़ व्यापारियों को अपने साथ जोड़ेगी। हालांकि यह ऑनलाइन-ऑफलाइन वेंचर होगा, जिसके जरिए लोग किसी भी तरह से उत्पाद खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन


बनेगा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म

सोमवार को मेक इन उड़ीसा कॉन्क्लेव-2018 को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-ऑफलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। अंबानी ने कहा कि हम हाइब्रिड, ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन नए कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रिएशन में अपनी ग्रोथ देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी ने इस कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा ‘रिलायंस लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और ओडिशा की लघु और मध्यम उद्योगों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के एक्सेस के लिए काम कर रहा है।’

कंपनी लांच करेगी नई वेबसाइट, ऐप

इसके लिए कंपनी एक नई वेबसाइट और ऐप को भी लांच करेगी। इसके अलावा ऐप को जियो के सभी फीचर व स्मार्टफोन में भी डाला जाएगा। देश भर में जियो की सिम बेचने वाले सेंटर को भी डिलीवरी के लिए प्वाइंट बनाया जाएगा। अभी रिलायंस रिटेल मुंबई, पुणे और बंगलूरू में ट्रायल के तौर पर ई-कॉमर्स के जरिए ग्रोसरी बेच रही है।  
 
इन ई-कॉमर्स कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रही है, जैसे उसने जियो की लॉन्चिंग के बाद टेलिकॉम कंपनियों का किया था। 

अलीबाबा के मॉडल पर होगा काम

reliance soon to launch world biggest ecommerce platform
reliance

रिलायंस चीनी कंपनी अलीबाबा के मॉडल के तहत धमाका करने की सोच रहा है। प्लान के मुताबिक रिलायंस उन शहरों में अपने ई-कॉमर्स की सुविधा देगा, जिनकी आबादी 50 हजार से ज्यादा है। इसके लिए शहरों व गांवों में मौजूद छोटे दुकानदारों को भी भागीदार बनाया जाएगा। रिलायंस जियो के रिटेलर्स को भी अपने इसमें हिस्सेदारी देगी। 

तीन साल में बनेगा सिरमौर

कंपनी के सूत्रों के अनुसार रिलायंस इस नई कंपनी के लांच होने के तीन साल बाद यानी 2022 तक ई-कॉमर्स मार्केट का भी लीडर बन जाएगा। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, किराना, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगा। 

मिलेगी उसी दिन डिलीवरी

रिलायंस का प्लान है कि वो देश के छोटे से छोटे शहरों में भी सामान का ऑर्डर मिलने के बाद उसी दिन या फिर 24 घंटे के अंदर डिलीवरी करेगा। ऐसा करने से लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे। लोगों को रिलायंस द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान पर की गई एक्सक्लूसिव डील के बारे में भी पता चलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed