फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   reliance jio to venture in retail business, will give fight to ecommerce companies

नए साल में रिलायंस जियो करेगा रिटेल सेक्टर में एंट्री, ई-कॉमर्स कंपनियों को देगा कड़ी टक्कर

Fri, 29 Dec 2017 11:25 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Dec 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
reliance jio to venture in retail business, will give fight to ecommerce companies

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो नए साल में टेलिकॉम के बाद अब रिटेल सेक्टर में भी एंट्री करेगा। रिटेल सेक्टर में एंट्री करने के बाद वो ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे की अमेजन, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा आदि को कड़ी टक्कर देगा। 

विज्ञापन


इन ई-कॉमर्स कंपनियों को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रहा है, जैसे उसने जियो की लॉन्चिंग के बाद टेलिकॉम कंपनियों का किया था। कंपनी अब ई-कॉमर्स के बिजनेस में भी उतरने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


2018 तक लॉन्च होगा ई-कॉर्मस वेंचर
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार रिलायंस जियो रिटेल बिजनेस में 2018 तक अपने ई-कॉमर्स वेंचर को शुरू कर सकता है। प्लान के मुताबिक रिलायंस उन शहरों में अपने ई-कॉमर्स की सुविधा देगा, जिनकी आबादी 50 हजार से ज्यादा है। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, एफएमसीजी गुड्स, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में बनेगा किंग

reliance jio to venture in retail business, will give fight to ecommerce companies
jio - फोटो : अमर उजाला
कंपनी के सूत्रों के अनुसार रिलायंस जियो का रिटेल वेंचर लॉन्च होने के तीन साल बाद यानी 2021 तक ई-कॉमर्स मार्केट का भी लीडर बन जाएगा। अभी देश में अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम मॉल जैसी कंपनियां ई-कॉमर्स सेगमेंट में छायी हुई हैं। 

मिलेगी उसी दिन डिलीवरी
रिलायंस जियो रिटेल का प्लान है कि वो देश के छोटे से छोटे शहरों में भी सामान का ऑर्डर मिलने के बाद उसी दिन या फिर 24 घंटे के अंदर डिलीवरी करेगा। ऐसा करने से लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे। लोगों को रिलायंस द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान पर की गई एक्सक्लूसिव डील के बारे में भी पता चलता रहेगा। 

कंपनी लॉन्च करेगी नई वेबसाइट, ऐप
इसके लिए कंपनी एक नई वेबसाइट और ऐप को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा ऐप को जियो के सभी फीचर व स्मार्टफोन में भी डाला जाएगा। देश भर में जियो की सिम बेचने वाले सेंटर को भी डिलीवरी के लिए प्वाइंट बनाया जाएगा। अभी रिलायंस जियो रिटेल मुंबई, पुणे और बंगलूरू में ट्रायल के तौर पर ई-कॉमर्स के जरिए ग्रोसरी बेच रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed