फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   reliance jio this fake website is inviting application for dth broadband delearship

खुलासाः Jio के नाम से यह वेबसाइट कर रही है धोखाधड़ी, हो सकता है आपको नुकसान

Mon, 14 Jan 2019 04:44 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Mon, 14 Jan 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
reliance jio this fake website is inviting application for dth broadband delearship

रिलायंस जियो (Reliance jio)ने पिछले साल जब अपनी फाइबर आधारित ब्रांडबैंड व डीटीएच सेवा को शुरू करने का एलान किया था, तब से लेकर के अभी तक इसके बारे में लोगों में इसके लांच होने की तारीख को जानने की बैचेनी है। हालांकि इस बैचेनी को देखते कुछ लोगों ने जियो के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट्स भी बना ली हैं, जो एकदम फर्जी हैं। 

विज्ञापन

जनता से मांगा जा रहा है आवेदन

jiodealership.com नाम की एक वेबसाइट पर लोगों से जियो डीटीएच के लिए डीलरशिप और फ्रैंचाइजी लेने के लिए आवदेन मांगे जा रहे हैं। इस वेबसाइट पर मुकेश अंबानी की परिवार सहित फोटो लगी है, जो कि लोगों को केवल भ्रमित करने का प्रयास है। 

विज्ञापन

कंपनी का दिया है पता

लोगों को  भ्रमित करने के लिए इस वेबसाइट पर जो पता दिया गया है वो इस प्रकार है रिलायंस कारपोरेट पार्क, नंबर 8 ए विंग, पहली मंजिल, 5 टीटीसी इंडस्ट्रियल एरिया, थाणे बेलापुर रोड नवी मुंबई-400701।  इससे लोगों को लगेगा की वो रिलायंस के मुख्यालय में सीधे आवेदन कर रहे हैं, जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

reliance jio this fake website is inviting application for dth broadband delearship

रोजना होगी 50 हजार की कमाई

लोगों को वेबसाइट पर आवेदन करने पर कहा जा रहा है कि डीलरशिप या फिर फ्रैंचाइजी मिलने पर उनकी रोजाना कमाई 50 हजार रुपये हो जाएगी। जियो देश भर में ऐसे 5 हजार स्टोर खोलने जा रहा है। 

ऑनलाइन आवेदन में मांगी गई है यह जानकारी

आम जनता से डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें फिलहाल लोगों से उनका नाम, पता, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, शहर और राज्य शामिल है। हालांकि यह जानकारी भी देना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इसका भी इस्तेमाल हैकर्स गलत तरीके से कर सकते हैं। 

हालांकि अमरउजाला.कॉम ने जब इस मामले को लेकर के रिलायंस के सूत्र से बात की, तो उन्होंने साफ कर दिया कि रिलायंस जियो की इस तरह की कोई वेबसाइट नहीं है। रिलायंस जियो की केवल एक ही आधिकारिक वेबसाइट है जियो.कॉम, जिस पर जनता को सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि कंपनी लगातार ऐसी फर्जी वेबसाइट्स के खिलाफ सक्षम अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed