फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   reliance jio gigatv registration starts from today, this is the process to apply

आज से शुरू हुआ जियो गीगाटीवी का रजिस्ट्रेशन, आपके घर में ऐसे लगेगा सबसे पहले कनेक्शन

Wed, 15 Aug 2018 12:00 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
reliance jio gigatv registration starts from today, this is the process to apply
रिलायंस जियो ने आज स्वाधीनता दिवस के खास मौके पर पूरे देश में अपनी नई योजना गीगाटीवी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। जियो अपनी इस नई स्कीम के तहत एक ही ऑप्टिक फाइबर लाइन से लैंडलाइन फोन, ब्रॉडबैंड इंटरनेट और डीटीएच टीवी का कनेक्शन देगा। हालांकि डीटीएच में छतरी भी लगानी पड़ती हैं, लेकिन इसमें इसको भी लगानी की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कंपनी का प्लान क्या है और ऐसा क्या करना पड़ेगा, जिससे आपके घर में सबसे पहले कनेक्शन लग सकेगा। 
विज्ञापन


नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

इसका कनेक्शन लेने के लिए आपको न तो रिलायंस के किसी भी ऑफिस के बाहर लाइन लगानी होगी और न ही किसी से ज्यादा कुछ पूछना पड़ेगा। अगर आप पहले से जियो सिम धारक हैं तो फिर अपने फोन में इंस्टॉल किए गए माईजियो एप से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। अगर पहले से जियो का कनेक्शन नहीं लिया है तो फिर आप जियो की वेबसाइट पर जाकर भी ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन


मिलेंगे 600 एचडी चैनल्स

फोन के तार से ही लोगों को एचडी क्वालिटी में 600 से अधिक चैनल्स देखने को मिलेंगे। इन चैनल्स को देखने के लिए आपको रिलांयस द्वारा उपलब्ध कराए गए सेट टॉप बॉक्स से जोड़कर के उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से होगा रजिस्ट्रेशन

reliance jio gigatv registration starts from today, this is the process to apply
jio giga tv
कंपनी ने कहा है कि 15 अगस्त से इस नई सेवा के लिए ग्राहकों को माईजियो एप या फिर जियो.कॉम पर जाकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन फिलहाल 1100 शहरों के लिए होगा। इसमें भी जिस शहर से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे, वहां पर पहले कनेक्शन दिया जाएगा। 

500 से लेकर 1500 तक का मासिक प्लान

कंपनी ने ग्राहकों के लिए 5 प्लान लांच किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये और अधिकतम 1500 रुपये होगी। सभी प्लान में डीटीएच कनेक्शन के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। हालांकि चैनल्स की संख्या में कमी या फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
 
प्लान अवधि डाटा (जीबी) स्पीड (एमबीपीएस)
500 30 दिन 300 50
750 30 दिन 450 50
999 30 दिन 600 100
1299 30 दिन 750 100
1500 30 दिन 900 150
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed