फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   reliance jio becomes number one in upload speed

रिलायंस Jio ने फिर से मारी बाजी, इस मामले में टेलीकॉम कंपनियों को किया पीछे

Tue, 15 Jan 2019 06:55 PM IST
अमित मंडल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Tue, 15 Jan 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
reliance jio becomes number one in upload speed

रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में अन्य कंपनियों के मुकाबले लगातार 12वें महीने भी अव्वल रही। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकडों केअनुसार दिसंबर 2018 में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 18.7 मेगाबाईट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) रही जो अन्य दूरसंचार कंपनियों के मुकाबले काफी अधिक है।

विज्ञापन


रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड दिसंबर के दौरान आठ फीसदी गिरकर 18.7 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) जा पहुंची। इसके बावजूद भी जियो पिछले 12 महीनों में इस मामले में सूची पर शीर्ष स्थान कायम रखने में कामयाब रहा। दूरसंचार नियामक ट्राई के द्वारा माईस्पीड पोर्टल पर जारी आंकड़ों के अनुसार, जियो ने नवंबर के दौरान 20.3 एमबीपीएस की औसतन डाउनलोड स्पीड दर्ज की थी। 

विज्ञापन

सुधरा भारती एयरटेल का प्रदर्शन

वहीं, भारती एयरटेल का प्रदर्शन दिसंबर में सुधरा है। इस दौरान एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 9.8 एमबीपीएस दर्ज की गई, जो नवंबर में 9.7 एमबीपीएस थी। इसके अलावा वोडाफोन व आइडिया सेल्यूलर ने इस वर्ष अपना कारोबार विलय किया है, जो अभी संयुक्त रूप से अपना संचालन कर रहे हैं। लेकिन ट्राई ने दोनों कंपनियों के नेटवर्क प्रदर्शन को अलग-अलग पेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वोडाफोन के नेटवर्क पर 4जी डाउनलोड स्पीड दिसंबर में गिरकर 6.3 एमबीपीएस पर रही, जो नवंबर में 6.8 एमबीपीएस पर थी। वहीं, आइडिया के नेटवर्क में डाउनलोड स्पीड नवंबर के 6.2 एमबीपीएस से घटकर दिसंबर में 6 एमबीपीएस रही, जबकि 4जी अपलोड स्पीड के मामले में आइडिया सूची में शीर्ष स्थान पर रहा। 


आइडिया के नेटवर्क पर दिसंबर में अपलोड स्पीड 5.3 एमबीपीएस रही, जो नवंबर के दौरान 5.6 एमबीपीएस थी। वहीं वोडाफोन की अपलोड स्पीड में दिसंबर में सुधार हुआ, जो नवंबर की 4.9 एमबीपीएस से बढ़कर दिसंबर में 5.1 एमबीपीएस पर पहुंची। एयरटेल व जियो की अपलोड स्पीड दिसंबर में क्रमश: 3.9 एमबीपीएस व 4.3 एमबीपीएस रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed