फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Reliance Industries gears up to take on Amazon Flipkart with JioMart launch

रिलायंस ने की 'जियो मार्ट' की शुरुआत,अमेजन-फ्लिपकार्ट को मिलेगी टक्कर

Tue, 31 Dec 2019 10:09 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 31 Dec 2019 10:09 AM IST
सार

  • रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने 'जियो मार्ट' का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है। ।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी ने जियो टेलीकॉम यूजर्स को आमंत्रण भी भेजना शुरू कर दिया है। 
  • जियो मार्ट को कंपनी ने 'देश की नई दुकान' कहा है।

विज्ञापन
Reliance Industries gears up to take on Amazon Flipkart with JioMart launch

विस्तार

भारत में ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अमेजन और फ्लिपकार्ट से जमकर सामान खरीद रहे हैं। लेकिन साल 2020 में इन दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने 'जियो मार्ट' का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है। जियो मार्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी ने जियो टेलीकॉम यूजर्स को आमंत्रण भी भेजना शुरू कर दिया है। जियो मार्ट को कंपनी ने 'देश की नई दुकान' कहा है। इसकी शुरुआत मुंबई के नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण से होगी। जियो मार्ट के जरिए यूजर्स को 50 हजार से अधिक ग्रोसरी प्रोडक्ट्स और फ्री होम डिलीवरी मिलेगी।

विज्ञापन

जल्द लॉन्च होगी जियो मार्ट एप

रिलायंस रिटेल ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है और कहा है कि आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा। इस संदर्भ में एक अधिकारी ने कहा है कि, 'हमने जियो मार्ट को लॉन्च कर दिया है। इसके लिए जियो यूजर्स को शुरुआती डिस्काउंट के लिए रजिस्टर करने के लिए आमंत्रित भी किया गया है। मौजूदा समय में यह तीन जगह पर ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा। जियो मार्ट एप भी जल्द ही लॉन्च की जाएगी।'

विज्ञापन

एजीएम में बताई थी कंपनी की योजना

इससे पहले 12 अगस्त को हुई एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा था कि रिलायंस जल्द ही किराना बाजार की सूरत बदलने जा रही है। रिलायंस की योजना है कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन ई-कॉमर्स बाजार बनाया जाए। रिलायंस ने इसे न्यू कॉर्मस का नाम दिया है। रिलायंस के नए रिटेल प्लान के तहत हाई स्पीड डिजिटल प्लेटफॉर्म को किराना स्टोर्स से जोड़ा जाएगा, जिसका इस्तेमाल ग्राहकों को ऑर्डर सप्लाई के लिए भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश में लगभग तीन करोड़ किराना दुकानदार या व्यापारी हैं, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 20 करोड़ लोगों के जीवनयापन से जुड़े हुए हैं, और यही लोग देश का कॉमर्स इको-सिस्टम तैयार करते हैं।

किराना स्टोर्स को दी जाएंगी पीओएस मशीन

इसके अतिरिक्त एजीएम में यह भी कहा गया था कि किराना स्टोर्स को रिलायंस सस्ते दामों पर प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन उपलब्ध कराएगी। यह मशीन जहां अन्य कंपनियां जहां 50 हजार रुपये में दे रही हैं, वहीं रिलांयस इसे केवल 3500 रुपये में देगी। असंगठित क्षेत्र में ज्यादातर मोहल्लों में स्थित किराना दुकानों की हिस्सेदारी है। ये किराना स्टोर अपनी प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाना चाह रहे हैं जिससे डिजिटलीकरण में गति आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed