फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   relaince jio to soon launch home tv service, will have to shell out 400 rupees for hd channels

जियो करने वाला है जल्द बड़ा धमाका, 400 रुपये में देख सकेंगे सारे एचडी चैनल्स

Tue, 17 Apr 2018 11:29 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
relaince jio to soon launch home tv service, will have to shell out 400 rupees for hd channels
jio

टेलिकॉम सेक्टर में झंडे गाड़ने के बाद अब रिलायंस जियो जल्द ही एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। मार्केट में चल रही अफवाहों के अनुसार रिलायंस भारतीय डीटीएच में जल्द कदम रखने जा रहा है। 

विज्ञापन


यह होगा नई कंपनी का नाम
सूत्रों के मुताबिक रिलायंस, जियो होम टीवी के नाम से डीटीएच मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहा है। जियो इसके लिए एनहांस्ड मल्टीमीडिया ब्रॉडकास्ट मल्टी कास्ट सर्विस (eMBMS) के जरिए सर्विस को शुरू करेगा। यह टेक्नोलॉजी फिलहाल चल रही डीटीएच सर्विस से काफी अलग होगी। 
विज्ञापन


खर्च करने होंगे केवल इतने रुपये
इस सर्विस को लांच करने के बाद आपको 200 एसडी चैनल के लिए मात्र 200 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं एचडी चैनल देखने के लिए 400 रुपये खर्च करने होंगे। इसका मतलब यह है कि आपको प्रत्येक एसडी चैनल के लिए एक रुपया और एचडी चैनल के लिए दो रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होती है eMBMS टेक्नोलॉजी
eMBMS एक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है जिसको इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की जरुरत नहीं पड़ती है। हाल ही में जियो ब्रॉडकास्ट एप को गूगल प्ले स्टोर पर देखा गया था। इसमें जियो HD क्वालिटी की स्ट्रीमिंग जियो ब्रॉडकास्ट सर्विस में देगी। पिछले साल जियो ने इस बात की  पुष्टि की थी कि वो eMBMS टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रहा है। 

जल्द लांच होगा सिम वाला लैपटॉप

relaince jio to soon launch home tv service, will have to shell out 400 rupees for hd channels
jio

रिलायंस जियो 4जी फीचर फोन लॉन्च करने के बाद सिम कार्ड सपोर्ट के साथ लैपटॉप लॉन्च करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रिलायंस सिम कार्ड सपोर्ट वाले लैपटॉप को लॉन्च करने के लिए चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम से बात कर रहा है।

खबर है कि रिलायंस जियो का लैपटॉप जियो के 4जी सिम के साथ ही लॉन्च होगा। हालांकि इस मामले पर रिलायंस जियो ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। कंपनी की ओर से पुष्टि होते ही हम आपको सबसे पहले अपडेट करेंगे।
 
सचिन तेंदुलकर के शेयर वाली कंपनी ने भी किया था करार
बता दें कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर के शेयर वाली मोबाइल निर्माता कंपनी Smartron भी क्वॉलकॉम के चिप से साथ लैपटॉप लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। कंपनी ने कहा है कि क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में लैपटॉप पेश करेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल क्वॉलकॉम और माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपनी पार्टनरशिप की जानकारी दी थी। वहीं क्वॉलकॉम ने स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाले लैपटॉप HP Envy x2, Lenovo Miix 630 और Asus NovaGo की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed