फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   rbi imposes penalty on five ppi companies worth crore of rupees

वोडाफोन, फोनपे समेत पांच कंपनियों पर आरबीआई ने लगाया करोड़ों का जुर्माना

Fri, 03 May 2019 08:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 03 May 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
rbi imposes penalty on five ppi companies worth crore of rupees

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वोडाफोन एम-पैसा, फोनपे समेत पांच मोबाइल वॉलेट कंपनियों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना केंद्रीय बैंक ने नियमों का पालन सही तरीके से नहीं करने पर लगाया है। 

विज्ञापन

वोडाफोन पर 3.05 करोड़ का जुर्माना

आरबीआई ने वोडाफोन एम-पैसा पर 3.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली फोनपे, माई मोबाइल पेमेंट लिमिटेड, जीआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर और पांच लाख रुपये वाई-कैश सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन पर लगाया गया है। 

विज्ञापन


वोडाफोन के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक पुराना मामला है, जिसके बारे में हमने आरबीआई के सामने अपनी स्थिति को बताया था। हालांकि हमने केंद्रीय बैंक के निर्देश के बाद उक्त राशि को जमा कर दिया है। हम तय नियमों के अनुसार अपना व्यापार करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कंपनी पर 29 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने अलग बयान में कहा है कि उसने अमेरिका की दो कंपनियों पर वेस्टर्न यूनियन फाइनेंशियल सर्विस पर 29 लाख 66 हजार 959 रुपये और मनी ग्राम पेमेंट सिस्टम पर 10 लाख 11 हजार 653 रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने कहा है कि जो भी कंपनी उसको द्वारा तय किए गए नियमों का पालन नहीं करेगी, तो उस पर ऐसे ही जुर्माना लगाया जाएगा। बैंक समय-समय पर ऐसी कार्रवाई करता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed