2000 रुपये तक के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर नहीं पड़ेगी ओटीपी की जरूरत, RBI ने दी सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई ई-कॉमर्स कंपनियों और मोबाइल एप्स ने दो हजार रुपये तक के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) लेने की बाध्यता को खत्म कर दिया है। इससे अब ऐसे ट्रांजेक्शन करना बहुत जल्दी हो जाएगा। फ्लिपकार्ट ने इसको शुरू कर दिया है। वहीं स्विगी और कैब सेवा प्रदाता कंपनियां भी अपने यहां जल्द ऐसा करने वाली हैं।
आरबीआई ने दी थी ढील
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले हफ्ते ही अपने नियमों में ढील दी थी। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि छोटे ट्रांजेक्शन करने में ओटीपी की जरूरत तब तक नहीं है, जब तक कंपनियां अपने ग्राहकों को वेरिफाई कर रही हैं। पेटीएम जैसी कंपनियां भी जल्द क्रेडिट कार्ड पर बिना ओटीपी के ट्रांजेक्शन करने की सुविधा को लॉन्च करने जा रही हैं।
बार-बार बिल भुगतान करना हुआ आसान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अब आरबीआई ने ग्राहकों की सुविधा के लिए हर महीने होने वाले भुगतान के लिए यूपीआई पर भी सेवा को शुरू कर दिया है। पेटीएम की इस तरह के बाजार में 40 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी आईआरसीटीसी समेत कई फूड डिलिवरी और लाइफस्टाइल एप्स पर सबसे बड़ा पेमेंट गेटवे है।
डेबिट व क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी वीजा ने बिना ओटीपी के चेकआउट करने की सुविधा दे दी है। उबर समेत कई कंपनियां पहले से इस सुविधा का इस्तेमाल कर रही थीं। अब इस सुविधा के आरबीआई द्वारा शुरू करने से अमेजन, पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक जैसी क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट लेने वाली कंपनियों को फायदा होगा।