खुशखबरः ऐप से खरीद सकेंगे जनरल टिकट, त्योहार पर नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी लाइन के चक्कर में कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। अब रेलवे ने जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए मोबाइल के जरिए टिकट बुक करने की सुविधा को शुरू कर दिया है।
1 नवंबर से शुरू होगी सेवा
यह नई सेवा यात्रियों के लिए पूरे देश में 1 नवंबर से शुरू होगी। आम यात्री अपने मोबाइल फोन से लंबी दूरी की ट्रेन में रेलवे के अनारक्षित टिकट सिस्टम (यूटीएस) से जनरल टिकट खरीद सकेंगे।
2014 से तीन जगह जारी है सेवा
हालांकि रेलवे की यह सेवा 2014 से देश में तीन जगह चल रही है। सबसे पहले इसकी शुरुआत मुंबई में उपनगरीय सेवा से की थी। इसके बाद इसे दिल्ली-पलवल रूट और फिर चेन्नई में शुरू किया गया था। अब 1 तारीख से देश के 15 रेलवे जोन में इसे शुरू किया जाएगा।
मिलेंगी यह सेवाएं भी
जनरल टिकट के अलावा यात्री प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक सीजन टिकट भी मोबाइल ऐप के जरिए खरीद सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को अपने फोन में यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके एक बार रजिस्ट्रेशन व लॉगिन करना होगा।
एक बार में चार टिकट की बुकिंग
इस टिकट पर भी यात्रियों को पीएनआर नंबर दिया जाएगा। एक पीएनआर पर यात्री अधिकतम चार लोगों की टिकट को बुक करा सकेंगे। किस स्टेशन से चलना और किस स्टेशन पर उतरना है, इससे जुड़ा जीपीएस संदेश टिकट बुकिंग के बाद आएगा। टिकट का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम आदि से कर सकेंगे। .
रेलवे को 45 लाख की कमाई
टिकट बिक्री की एवज में रेलवे को प्रतिदन 45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।.फिलहाल साढ़े चार लाख यात्री प्रतिदिन ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग करा रहे हैं। पूरे देश में सेवा के शुरू होने के बाद रेलवे को अपनी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।