{"_id":"5c061558bdec2241822eea62","slug":"quora-website-hacked-100-million-users-affected-worldwide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quora:10 करोड़ लोगों के डाटा में सेंध लगने के बाद सीईओ ने मांगी माफी","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
Quora:10 करोड़ लोगों के डाटा में सेंध लगने के बाद सीईओ ने मांगी माफी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
सवाल जवाब पूछने के लिए विश्व की मशहूर वेबसाइट कोरा (Quora) हैक हो गई है, जिसके चलते करीब 10 करोड़ से अधिक लोगों का अकाउंट हैक हो गया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि हैकर्स ने 10 करोड़ लोगों की निजी जानकारी में सेंधमारी की है। हालांकि कंपनी के सीईओ एडम डी एंजेलो ने बुधवार को इस घटना के चलते अपने सभी रजिस्टर्ड यूजर्स से माफी भी मांग ली है।
विज्ञापन
एंजेलो ने लिखा कि यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इस तरह की गलती न हो, लेकिन ऐसा हो जाने को हम रोक नहीं पाएं। अभी हमारी जांच चल रही है और जल्द ही हम अपने सिस्टम को पहले से ज्यादा दुरस्त कर लेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की सेंधमारी भविष्य में न हो।
विज्ञापन
यह जानकारी हुई हैक
कोरा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यूजर्स के नाम, ई-मेल आईडी, पासवर्ड और अन्य नेटवर्क से इंपोर्ट किए गए डाटा में सेंधमारी की गई है। कंपनी ने अपने सभी रजिस्टर्ड यूजर्स को सिस्टम से लॉग आउट कर दिया है। कंपनी अपने सभी यूजर्स को ई-मेल के जरिए नोटिफाई भी कर रही है।
विज्ञापन
सवाल-जवाब पर नहीं पड़ा असर
कंपनी ने कहा है कि हालांकि इस सेंधमारी से वेबसाइट पर पड़े सवाल और जवाब पर असर नहीं पड़ा है। कंपनी इस सेंधमारी को पकड़ने के लिए डिजिटल फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रही है।