फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   political parties spend 53 crore on social media advertisement, bjp leads here

लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया पर खर्च किए 53 करोड़, भाजपा सबसे आगे

Sun, 19 May 2019 05:22 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 19 May 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
political parties spend 53 crore on social media advertisement, bjp leads here
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव में प्रचार पर इस साल फरवरी से अब तक फेसबुक और गूगल आदि डिजिटल मंचों पर प्रचार के मद में 53 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही।

विज्ञापन

फेसबुक पर 1.21 लाख विज्ञापन

फेसबुक की विज्ञापन से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल फरवरी की शुरुआत से 15 मई तक उसके मंच पर 1.21 लाख राजनीतिक विज्ञापन चले। इन विज्ञापनों पर राजनीतिक दलों ने 26.5 करोड़ रुपये खर्च किए। इसी तरह गूगल, यूट्यूब और उसकी सहायक कंपनियों पर 19 फरवरी से अब तक 14,837 विज्ञापनों पर राजनीतिक पार्टियों ने 27.36 करोड़ रुपये खर्च किए।

विज्ञापन

भाजपा ने खर्च किए 4.23 करोड़

सत्तारूढ़ भाजपा ने फेसबुक पर 2,500 से अधिक विज्ञापनों पर 4.23 करोड़ रुपये खर्च किए। 'माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी', 'भारत के मन की बात' और 'नेशन विद नमो' जैसे पेज ने भी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर विज्ञापनों पर चार करोड़ रुपये खर्च किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पर कांग्रेस ने चलाए 425 विज्ञापन

गूगल के मंचों पर भाजपा ने 17 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए। कांग्रेस ने फेसबुक पर 3,686 विज्ञापनों पर 1.46 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं गूगल पर 425 विज्ञापनों पर राहुल गांधी की अगुवाई वाली पार्टी का व्यय 2.71 करोड़ रुपये रहा। फेसबुक के आंकड़ों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस ने उसके मंच पर विज्ञापनों पर 29.28 लाख रुपये खर्च किए।

आप ने खर्च किए 13.62 लाख रुपये

आम आदमी पार्टी ने फेसबुक पर 176 विज्ञापन चलाए और इसके लिए उसने 13.62 लाख रुपये का भुगतान किया। वहीं गूगल के मुताबिक उसके मंच पर ऑबर्न डिजिटल सॉल्यूशन्स आप के लिए विज्ञापन कर रही है और उसने 19 मई के बाद 2.18 करोड़ रुपये का भुगतान किया।


 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर



उल्लेखनीय है कि भारत की 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए मार्च में तारीखों की घोषणा हुई थी और रविवार को सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान हुआ। मतों की गणना 23 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed