{"_id":"5b0e7a564f1c1b8b6e8b562d","slug":"pigeon-launches-new-cooler-which-works-without-electricity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मार्केट में लॉन्च हुआ एक नया कूलर, बिना बिजली के करता है 9 घंटे काम, कमरे को रखेगा रोशन","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
मार्केट में लॉन्च हुआ एक नया कूलर, बिना बिजली के करता है 9 घंटे काम, कमरे को रखेगा रोशन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के सीजन में कूलर की ठंडी हवा कौन नहीं चाहता है, लेकिन बिजली नहीं आने पर लोगों को इसकी हवा से भी महरूम रहना पड़ता है। हालांकि अब आपको बिजली की लंबी कटौती के दौरान भी कूलर की ठंडी हवा खाने को मिलती रहेगी। साथ ही अंधेरा होने पर रोशनी भी देगा।
पिजन कंपनी ने लॉन्च किया कूलर
पिजन कंपनी ने इस कूलर को पूरे देश में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह कूलर अभी अमेजॉन पर मिलेगा। कंपनी ने इस कूलर की कीमत भी काफी कम रखी है। आप को यह कूलर खरीदने के लिए केवल 7 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें एक रीचार्जेबल बैट्री लगी है, जो पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और फिर बिजली नहीं होने पर भी नौ घंटे तक ठंडी हवा देती है।
200 वर्गफुट के कमरे को कर सकेंगे ठंडा
इस कूलर से 200 वर्गफीट के कमरे को ठंडा रखा जा सकता है। दरअसल, यह कूलर टेबल फैन है, जिसमें 2.5 लीटर का वाटर टैंक दिया गया है। यह पानी की काफी बचत करता है। इसके साथ ही इस कूलर पर 1 साल की वारंटी भी कंपनी की ओर से दी जा रही है।

Trending Videos
अंधेरे से निपटने का भी प्रबंध
कंपनी ने इसको बनाते समय कस्बाई और ग्रामीण इलाकों का भी ध्यान रखा है, जहां पर बिजली की कटौती सबसे ज्यादा होती है। इस कूलर में एलईडी लाइट भी लगी है, जिससे लोगों को नाइट लैंप जितनी रोशनी मिल सकेगी। इससे लोगों को अंधेरा महसूस नहीं होगा।
चार साल में बदलनी होगी घास
अमूमन कूलर में हर सीजन में कम से कम दो बार घास बदलनी होती है। लेकिन इस कूलर में हनी कॉम्ब पैड दिए गए हैं, जिसकी वजह से यह काफी लंबे समय तक चलते हैं।
चार साल में बदलनी होगी घास
अमूमन कूलर में हर सीजन में कम से कम दो बार घास बदलनी होती है। लेकिन इस कूलर में हनी कॉम्ब पैड दिए गए हैं, जिसकी वजह से यह काफी लंबे समय तक चलते हैं।