डेढ़ लाख के लैपटॉप के बदले मिली दो कौड़ी की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग करना यूके के एक व्यक्ति को बुहत भारी पड़ गया है। द मिरर में छपी खबर के मुताबिक पॉल बैरिंगटन नाम के इस व्यक्ति ने ईबे से बिडिंग (बोली लगाना) के जरिए 300 पाउंड (करीब 28,300 रुपए) में एक एप्पल का मैकबुक लैपटॉप खरीदा, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1500 पाउंड (करीब डेढ़ लाख रुपए) है। इसे खरीदने के लिए पॉल ने अपनी कई प्रिय चीजें भी बेचीं।
वह इस मैकबुक को खरीदने के बाद अपना करियर एक वेडिंग डीजे के रूप में शुरू करना चाहते थे, लेकिन जैसे ही उन्हें ईबे की तरफ से डिलिवरी हुई तो उनके पैरों तले माने जमीन ही खिसक गई। जैसे ही उन्होंने बॉक्स खोला तो उन्होंने देखा कि उसमें कोई मैकबुक नहीं है, बल्कि मैकबुक की एक तस्वीर भेजी गई है।
(फोटो- साभार: दि मिरर)
जांच का मिला आश्वासन
इंग्लैंड के डेवोन (Devon) काउंटी में रहने वाले 38 साल के पॉल ने ईबे से इसकी शिकायत भी की, लेकिन उन्हें कहा गया कि इस पर जांच की जाएगी और अगर उनकी बात सही निकली तो उन्हें रिफंड दिया जाएगा।
ईबे के अधिवक्ता ने कहा, "पॉल के इस खराब अनुभव पर हम खेद प्रकट करते हैं। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें जल्द से जल्द रिफंड मिल जाए और इस केस की जांच की जाएगी।"
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए वे बोले कि ईबे धोखाधड़ी के मामलों को बहुत ही गंभीरता से लेता है और इस मामले की भी जांच की जाएगी।