फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   People place orders online for non essential items staff crunch may delay deliveries

Lockdown 3.0 : ई-कॉमर्स कंपनियों ने शुरू की बुकिंग, डिलीवरी में होगी देरी  

Wed, 06 May 2020 05:38 AM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 May 2020 05:38 AM IST
सार

  • ग्रीन-ऑरेंज जोन में अमेजन, पेटीएम मॉल एवं स्नैपडील बेचने लगीं गैर-जरूरी सामान
  • कंपनियों को मिल रहे स्मार्ट उपकरण, इलेक्ट्रिकल उत्पाद, कपड़ों के ऑर्डर

विज्ञापन
People place orders online for non essential items staff crunch may delay deliveries
Online Shopping

विस्तार

लॉकडाउन 3.0 में ग्रीन एवं ऑरेंज जोन में अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील व पेटीएम मॉल जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां गैर-जरूरी सामान बेचने लगी हैं। लोग भी इनके प्लेटफॉर्म से लैपटॉप, कपड़े और अन्य सामानों की बुकिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि वेयर हाउसों में कर्मचारियों एवं डिलीवरी ब्वॉय की कमी से डिलीवरी में देरी हो सकती है।अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीन एवं ऑरेंज जोन में स्मार्ट उपकरणों, इलेक्ट्रिकल उत्पादों, कपड़ों और वर्क फ्रॉम होम में मददगार सामानों के ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन


स्नैपडील के प्रवक्ता ने कहा, ग्राहकों की औसतन 6-10 दिन में डिलीवरी की तारीख दी जा रही है। पेटीएम मॉल के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मोथे ने कहा, कंपनी को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप, मोबाइल फोन के सबसे ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-बुकिंग पर 10,000 रुपये तक का गिफ्ट दे रहीं सैमसंग-एलजी

लॉकडाउन के कारण घरों में कैद ग्राहकों के लिए सैमसंग एवं एलजी ने अपनी-अपनी वेबसाइट के जरिए स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेस की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। दोनों कंपनियां इन उत्पादों की प्री-बुकिंग पर बिना अतिरिक्त शुल्क के ईएमआई, कैशबैक और 10,000 रुपये तक के गिफ्ट जैसे विभिन्न ऑफर दे रही हैं। ऑफर का लाभ उठाने के लिए एलजी के ग्राहक 15 मई तक प्री-बुकिंग कर सकेंगे, सैमसंग के ग्राहकों को 8 मई तक सुविधा मिलेगी। हालांकि, बुक किए गए सामानों की डिलीवरी लॉकडाउन खत्म होने के बाद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed