फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Paytm will open Payments bank in the country

अब देश में पेमेंट्स बैंक खोलेगा पेटीएम, दस लाख तक का लेनदेन कर सकेंगे ग्राहक

Fri, 02 Dec 2016 02:45 AM IST
आशीष निगम /अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम /अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
Paytm will open Payments bank in the country

पेटीएम का बहुप्रतीक्षित पेमेंट्स बैंक जल्द ही पूरे देश में शुरू होने जा रहा है। पूरे देश में इसका शुरुआती टर्नओवर एक हजार करोड़ रुपये का होगा। देश भर में 165 बैंक शाखाएं होंगी। एक शाखा अलीगढ़ शहर में भी होगी। बैंक में सेविंग, करंट एकाउंट, आरडी और एफडी भी होगी। पेटीएम के 15 करोड़ ग्राहकों में से दो करोड़ ग्राहक पेमेंट्स बैंक की सेवाओं के लिए आवेदन कर चुके हैं।

विज्ञापन


खास बात ये है कि ये बैंक किसी को सीधे लोन की रकम नहीं देगा, बल्कि उसकी जरूरत का सामान खरीद कर देगा। जिससे लोन के नाम पर रकम लेकर उसका दुरुपयोग नहीं होगा और ग्राहक के साथ बैंक की देयता बहुत कम होगी। इसलिए इसका नाम पेंमेट्स बैंक रखा गया है। आम ग्राहक केवाईसी देकर खाता खोलने के बाद इस बैंक में एक लाख का लेनदेन कर सकेगा और जिसके पास टिन नंबर है वह दस लाख रुपये का लेनदेन कर पाएगा। हालांकि इस लिमिट को एक से 10 लाख और 10 लाख से एक करोड़ तक कराने की कवायद जारी है।
विज्ञापन


जल्द ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इसका फैसला करेगा। अभी आरबीआई इसके स्ट्रक्चर, कर्मियों की उपलब्धता की मानीटरिंग कर रहा है। इसके पूरा होते ही नई लिमिट लागू हो जाएगी जिससे ग्राहकों को बड़ी रकम का लेनदेन करने सुविधा मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'लांचिंग के दिन से ही बैंक के दो करोड़ ग्राहक होंगे'

Paytm will open Payments bank in the country

अलीगढ़ निवासी बैंक के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा के पिता सुलोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि लांचिंग के दिन से ही बैंक के दो करोड़ ग्राहक होंगे। अगर किसी ग्राहक ने 1 लाख रुपये जमा किए हैं तो वह 25 हजार रुपये कैश कभी भी निकाल सकेगा।

बैंक की सीईओ बिहार निवासी संजनी कुमार हैं, जो 16 वर्ष तक आरबीआई मुंबई में डीजीएम रहने के बाद अमेरिका टैक्सास के बैंक में 5 साल तक उच्च पद पर काम कर चुकी हैं। सुलोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कुछ लोग ये दुष्प्रचार कर रहे हैं पेटीएम में चीनी कंपनी अलीबाबा का होल्ड है और कंपनी का सारा डाटा चीन जा रहा है।

ये बात बिल्कुल गलत है। ऐसा कुछ नहीं है। कंपनी का पूरा डाटा इंडिया में ही रहता है। कंपनी का रिसर्च आफिस कनाडा के टोरंटो में है। पेटीएम में अलीबाबा ने 40 फीसदी के शेयर खरीदे हैं लेकिन उनका पेमेंट्स बैंक से कोई लेनादेना नहीं है क्योंकि पेंमेट्स बैंक पेटीएम से अलग है। बैंक का लाइसेंस सीधे उसके चेयरमैन विजयशेखर शर्मा के नाम से व्यक्तिगत लाइसेंस है, वही इसके संस्थापक हैं।  

तीन हिस्सों में बंटेगी पेटीएम

Paytm will open Payments bank in the country

अब पेटीएम को तीन हिस्सों को बांटे जाने की तैयारी हो रही है। पहला हिस्सा मोबाइल वॉलेट, मोबाइल से रेवेन्यू कलेक्शन, दूसरा हिस्सा ऑनलाइन शॉपिंग और तीसरा हिस्सा होगा पेंमेंट्स बैंक। होगा। कंपनी के तीन हिस्सों में बंटने के बाद इसके मुख्यालय को लेकर भी मंथन जारी है।

जल्द ही इसका भी फैसला होगा। वर्तमान में पेटीएम ई- कामर्स के काम करती है, जिसमें मोबाइल वॉलेट, बिजली बिल और रेवेन्यू कलेक्शन का काम प्रमुख है। वर्ष 2010 में स्थापित पेटीएम का कुल टर्नओवर वर्तमान में 20 हजार करोड़ रुपये और देश भर में इसके ग्राहकों की संख्या लगभग 15 करोड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed