फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   paytm start chat service on its wallet to beat whatsapp

Paytm ने शुरू की चैट सर्विस, अब मैसेज से कर सकेंगे ट्रांजेक्शन

Fri, 03 Nov 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 03 Nov 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
paytm start chat service on its wallet to beat whatsapp
paytm

मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपने मोबाइल ऐप पर चैट सर्विस की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है, जिसके जरिए कस्टमर अब मैसेज के जरिए भी अपने दोस्तों के साथ ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। कंपनी ने अपनी इस सर्विस को इनबॉक्स का नाम दिया है। व्हॉट्सऐप को टक्कर देने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। व्हॉट्सऐप भी भारत में अपनी यूपीआई सर्विस को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। 

विज्ञापन


व्हॉट्सऐप के इस फीचर को भी किया शामिल
पेटीएम ने दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग सर्विस व्हॉट्सऐप की तर्ज पर लाइव लोकेशन फीचर शुरू किया है।  यूं तो आप व्हॉट्सऐप पर पहले भी अपनी वर्तमान लोकेशन भेज सकते थे, लेकिन वह लाइव अपडेट नहीं होती थी। अब नए फीचर्स के जरिए आप किसी को भी अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं, जो लगातार आपकी लोकेशन के बारे में दोस्त को बताता रहेगा।
विज्ञापन

 


हालांकि ऐसा नहीं है कि एक बार शेयर करने पर यह हमेशा आपकी लोकेशन बताता रहेगा। यह फीचर थोड़ी देर ही काम करेगा, जिसके बाद अगर आप फिर से लाइव लोकेशन बताना चाहते हैं तो आपको फिर से शेयर करनी होगी। व्हॉट्सऐप के मुताबिक, आप किसी को भी चैट या ग्रुप में अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं।  

एंड्रायड पर मिलेगी फिलहाल सर्विस

paytm start chat service on its wallet to beat whatsapp
paytm

पेटीएम ने अपनी सर्विस को फिलहाल एंड्रायड पर लॉन्च किया है। जल्द ही कंपनी इसे आईओएस पर भी शुरू कर देगी। इस सर्विस में चैट करने करने के अलावा जितने भी कैशबैक ऑफर चल रहे होंगे, उनके बारे में नोटिफिकेशन भी आता रहेगा। 

मर्चेंट और यूजर कर सकेंगे बातचीत
इस सर्विस के तहत मर्चेंट और यूजर कैश ट्रांजेक्शन के अलावा आपस में बातचीत भी कर सकेंगे। इस सर्विस का उपयोग करने के लिए केवल आपको अपने फोन में पेटीएम का अपडेटेड वर्जन इंस्टॉल करना होगा। इंस्टॉल करने के बाद चैट ऐप में आपके मोबाइल फोन में जितने भी नंबर पेटीएम पर लिंक हैं, उनके नाम आ जाएंगे। इसके बाद आप उनसे बात करने के अलावा फोटो गैलरी, कैमरे की मदद से फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद भेज भी सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed