फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   paytm opens up its payment bank, now you will find atm all over the country

Paytm ने शुरू किया अपना पेमेंट बैंक, देश भर में कंपनी जल्द लगाएगी अपने एटीएम

Wed, 29 Nov 2017 11:24 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
paytm opens up its payment bank, now you will find atm all over the country

मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने देश भर में अपने पेमेंट बैंक की औपचारिक शुरुआत मंगलावर को कर दी है। इसके साथ ही अब पेटीएम के मोबाइल वॉलेट, मॉल के अलावा अब पूरे देश में इसके एटीएम भी जल्द लगेंगे और आम जनता जीरो बैलेंस पर अपना खाता खुलवा सकेगी। 

विज्ञापन


खाता खोलने के लिए केवल आधार कार्ड जरूरी
पेटीएम पेमेंट बैंक में अगर कोई व्यक्ति खाता खोलना चाहता है, तो उसे केवल अपना आधार कार्ड देना होगा। इसके अलावा किसी और डॉक्यूमेंट की जरुरत नहीं बनेगी।  
विज्ञापन


पेटीएम बैंक खाते में कई लाभ
इस अवसर पर पेटीएम के संस्थापक एवं प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने कहा कि पेटीएम बैंक में खाता खुलवाने पर कई लाभ मिलेंगे। पहला तो इस पर जीरो बैलेंस का खाता फ्री में खुलेगा। इसमें बचत खाते पर चार फीसदी जबकि एफडी पर सात फीसदी का ब्याज मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचत खाते से एफडी में या एफडी से बचत खाते में राशि हस्तांतरित करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहकों को डेबिट कार्ड भी फ्री में मिलेगा। यही नहीं, बैंक के ग्राहक समस्त प्रकार के डिजिटल ट्रांजेक्शन फ्री में कर सकेंगे। 

उल्लेखनीय है कि सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक डिजिटल ट्रांजेक्शन पर भी कुछ न कुछ शुल्क वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर पेटीएम पेमेंट बैंक के 10 करोड़ खाते होंगे और बैंक बेहतर कारोबार करेगा।

सरकार कर रही है आर्थिक सुधार

paytm opens up its payment bank, now you will find atm all over the country
paytm

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि पिछले दो-तीन साल के दौरान सरकार ने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे अर्थव्यवस्था अनौपचारिक रास्ते से हट कर औपचारिक की ओर बढ़ रही है। उनका कहना है कि सरकार आर्थिक सुधार की दिशा में मजबूत कदम उठा रही है और हर दिन इसमें विस्तार हो रहा है।

मंगलवार को यहां पेटीएम पेमेंट बैंक की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर जेटली ने कहा कि इससे भारतीय इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत हुई है। इस समय देश में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो भारतीय अर्थव्यवस्था में औपचारिक तरीके से कारोबार को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन साल के दौरान सरकार के सुधार उपायों से अर्थव्यवस्था में एक के बाद एक शृंखलाबद्ध बदलाव की शुरुआत हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई ने एक विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएं देने वाली एकीकृत ऐप की शुरुआत की है और अब निजी क्षेत्र की एक कंपनी एक नई पहल कर रही है।

इस तरह के कई बदलाव अर्थव्यवस्था में आ रहे हैं। जेटली ने कहा कि ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिनसे अर्थव्यवस्था अनौपचारिक रास्ते से हटकर औपचारिक तंत्र की तरफ बढ़ रही है।

नई बैंकिंग की हुई है शुरूआत
उन्होंने कहा कि महज कुछ साल पहले तक देश की आधी आबादी की बैंकिंग तंत्र तक पहुंच नहीं थी, लेकिन अब इस स्थिति में बदलाव आया है और बड़ी संख्या में लोगों की बैंकिंग तंत्र तक पहुंच बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब तक सामान्य बैंकिंग शाखा को ही बैंक माना जाता रहा है लेकिन इसमें भी बदलाव आ रहा है और अलग अलग तरह के क्षेत्रों के लिए नई तरह की बैंकिंग शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed