फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   paytm might get investment from warren buffett Berkshire Hathaway, will become first Indian company

पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदेगी वॉरेन बफेट की कंपनी, किसी भी भारतीय कंपनी में होगा पहला निवेश

Tue, 28 Aug 2018 11:50 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
paytm might get investment from warren buffett Berkshire Hathaway, will become first Indian company

दिग्गज निवेशक और दुनिया के टॉप पांच अरबपतियों में शुमार वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे पेटीएम में निवेश करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक वॉरेन बफेट पेटीएम में 3-4 फीसदी हिस्सा खरीद सकते हैं वॉरेन बफेट जिसके लिए 2000-2500 करोड़ का निवेश संभव है। ये वॉरेन बफेट का किसी भारतीय कंपनी में पहला निवेश है। पेटीएम का 40-42 फीसदी हिस्सा फिलहाल अलीबाबा के पास है। वहीं, सॉफ्ट बैंक के पास पेटीएम में 20 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन


10 अरब डॉलर की है कंपनी

मामले से जुड़े दो लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस निवेश की घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जा सकती है। अलीबाबा और साफ्टबैंक समर्थित वन 97 कम्युनिकेशंस का मूल्यांकन 10 अरब डालर किया गया है। इस बारे में बर्कशायर हैथवे को भेजे गये ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला। वहीं पेटीएम के प्रवक्ता ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

अगर यह सौदा पूरा होता है तो बर्कशायर हैथवे का भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में पहला निवेश होगा। इससे फोनपे और गूगल की तेज जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही पेटीएम को भी मजबूती मिलेगी। पेटीएम अपने कारोबार को विविध रूप भी दे रही है और इसके तहत निवेश प्रबंधन और ई-वाणिज्य जैसे क्षेत्रों में दस्तक दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed