फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   patanjali ayurved launches its website, tie up with ecommerce players

ई-कॉमर्स में उतरे बाबा रामदेव, वेबसाइट लॉन्च करने के साथ ही इन कंपनियों से मिलाया हाथ

Tue, 16 Jan 2018 12:57 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
patanjali ayurved launches its website, tie up with ecommerce players
patanjali

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अब ऑनलाइन कारोबार में उतर गई है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट लॉन्च करने के साथ ही अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ ही करार किया है। अब इन कंपनियों की वेबसाइट्स पर भी पतंजलि के सभी प्रॉडक्ट्स मिलेंगे। 

विज्ञापन


इन कंपनियों के साथ किया करार
पतंजलि आयुर्वेद ने जिन कंपनियों के साथ करार किया है उनमें shopclues, big basket, amazon, netmeds, 1mg, paytm mall, flipkart, grofers जैसी कंपनियां शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी वेबसाइट www.patanjaliayurved.net को भी लॉन्च किया। इसकी घोषणा खुद बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने एक प्रेस कॉफ्रेंस में की। 
विज्ञापन

 



बाबा रामदेव ने कहा कि अब सभी प्रोडक्ट हरिद्वार से हर द्वार तक लोगों तक आसानी से पहुंचेंगे। 
 

11 हजार कंपनियों को पछाड़ा 

patanjali ayurved launches its website, tie up with ecommerce players
patanjali

देश में ब्रांड का मूल्यांकन करने वाली एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी ने ‘द ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया स्टडी 2017’ में 11 हजार कंपनियों में से पतंजलि को एफएमसीजी वर्ग में ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड एफएमसीजी ब्रांड घोषित किया है और ‘इंडियाज मोस्ट एट्रैक्टिव ब्रांड 2017 एफएमसीजी वर्ग में देश की 10 हजार कंपनियों में से पतंजलि को चुना है।

इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि लोगों का विश्वास हमारी पुरुषार्थ शक्ति को बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि पतंजलि निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश में विदेशी कंपनियों की भरमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed