फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   online shopping stopping people from going to mall

जानिए आखिर कौन है वो जो लोगों को रोक रहा है मॉल में जाने से

Sat, 31 Oct 2015 01:58 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
online shopping stopping people from going to mall

ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री में 100 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी से शॉपिंग माल की बिक्री पर जबरदस्त असर पड़ता दिख रहा है। खरीदारों के ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर मुखातिब होने से इस बार दीपावली के अवसर पर मॉल में पिछले साल के मुकाबले खरीदारों के आगमन में 55.58 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन


औद्योगिक संगठन एसोचैम ने इस बात का खुलासा अपनी रिपोर्ट में किया है। ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फ्लिपकार्ट ने महासेल के दौरान मात्र पांच दिनों में 1800  करोड़ रुपये की बिक्री की।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक शॉपिंग मॉल में ग्राहकों के आगमन में सबसे अधिक गिरावट दिल्ली-एनसीआर में आई है। सर्वे में कहा गया है कि पिछले दो साल में दिल्ली-एनसीआर में 120-150 मॉल की शुरुआत की गई, लेकिन इनमें से अधिकतर मॉल के 65-70 फीसदी जगह खाली पड़ी है। अधिकतर मॉल में दुकानें बंद पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से हो रहा ऐसा

online shopping stopping people from going to mall

ग्राहकों के आगमन में आने वाली कमी के लिए मुख्य रूप से आर्थिक सुस्ती, ऑनलाइन खरीदारी में होने वाली बढ़ोतरी, ऊंची ब्याज दरें व उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों मे होने वाली बढ़ोतरी को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

एसोचैम का दावा है कि इस सर्वे के लिए उनकी टीम ने दिल्ली-एनसीआर के अलावा मुंबई, अहमदाबाद, चैन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलुरु, चंडीगढ़ व देहरादून स्थित शॉपिंग मॉल के 720 से अधिक मॉल प्रबंधक व प्रतिनिधियों से बातचीत की गई।

सर्वे के मुताबिक नौ प्रमुख शहरों के मॉल में 59 फीसदी जगह खाली है। दिल्ली-एनसीआर के मॉल में 68.5 फीसदी तो मुंबई के मॉल में 65 फीसदी जगह खाली पाई गई। बड़े ब्रांडों को मॉल में अपने स्टोर खोलने के लिए डेवलपर्स छह महीने तक मुफ्त में जगह देने की पेशकश कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन और आर्थिक सुस्ती की वजह से मॉल संस्कृति प्रभावित हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस मौसम में ऑनलाइन खरीदारी का आंकड़ा 55000 करोड़ रुपये के आंकड़ों को पार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed