फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   online fruits and vegetables to become costlier as cashback, discount will come to an end

झटकाः ऑनलाइन फल-सब्जी, ग्रोसरी का सामान खरीदना 1 फरवरी से होगा महंगा

Tue, 08 Jan 2019 01:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 08 Jan 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
online fruits and vegetables to become costlier as cashback, discount will come to an end

ऑनलाइन फल-सब्जी और रसोई का अन्य सामान मंगाना महंगा हो जाएगा। नई ई-कॉमर्स पॉलिसी के 1 फरवरी से लागू होने के बाद उन ग्राहकों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जो ऑनलाइन सामान मंगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन फल-सब्जी व ग्रोसरी के सामान पर मिलने वाली छूट और कैशबैक बीते जमाने की बात हो जाएगी। 

विज्ञापन

इन कंपनियों के ग्राहकों को झटका

जिन कंपनियों पर नई ई-कॉमर्स नीति से झटका लगेगा उनमें ग्रोफर्स, बिग बास्केट, अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी व छोटी कंपनियां शामिल हैं। अभी यह कंपनियां ग्राहकों को सामान खरीदने पर बहुत ज्यादा छूट और कैशबैक देती हैं। 

विज्ञापन

3 लाख करोड़ का है व्यापार

ऑनलाइन ग्रोसरी और फल-सब्जी बेचने का पूरे देश में 3.4 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होता है। 2016 में जहां केवल 0.4 फीसदी कारोबार होता था, वहीं अब 2018 में यह बढ़कर 2 फीसदी हो गया था। देश के  बड़े शहरों में रहने वाले लोग बाजार जाकर सब्जी व राशन  खरीदने के बजाए ऑनलाइन को तरजीह देते हैं। 2030 तक उम्मीद है कि इसके जरिए कुल 11 फीसदी बिक्री होने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

online fruits and vegetables to become costlier as cashback, discount will come to an end

5 करोड़ का स्टॉक अटका

सरकार की नई ई-कॉमर्स नीति से अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। अभी दोनों कंपनियों के पास करीब 5 हजार रुपये का स्टॉक पड़ा हुआ है। इन कंपनियों को अपना यह स्टॉक 1 फरवरी से पहले खत्म करना होगा।

इसके साथ ही अब ऐसे व्यापारी अपना सामान इन प्लेटफॉर्म पर नहीं बेच पाएंगे, जिन्होंने कंपनी में हिस्सेदारी भी खरीद रखी है। इस कदम से अमेजन और वालमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के बंपर छूट की पेशकश और अनैतिक कारोबार पर रोक लगेगी।

नहीं हो सकेगी एक्सक्लूसिव बिक्री

ऑनलाइन कंपनियों पर अब किसी भी उत्पाद की एक्सक्लूसिव बिक्री नहीं हो सकेगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी करते हुए इस तरह की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे खुदरा व्यापारियों को समान प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा। अब तक ऐसे किसी कानून के न होने से ऑनलाइन मार्केट में एक्सक्लूसिव उत्पादों के सेल लगाकर कंपनियां मोटा कमा रहीं थीं।

कंपनियां लगाती थी एक्सक्लूसिव सेल

कंपनियां बाजार में अच्छी कंपनियों के आने वाले प्रमुख उत्पाद की एक्सक्लूसिव सेल लगाती थीं। इससे इन नए उत्पादों को बाद में खुदरा बाजार में आने पर भी बहुत कम ग्राहक उसके पास जा रहे थे। खुदरा व्यापारियों का बिजनेस लगभग ठप होने की स्थिति आ गई थी। इससे बचने के लिए व्यापारियों ने सरकार से गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed