फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   now you can link 10 pf accounts with one uan as epfo gives facility

ईपीएफओ ने दी लोगों को सौगात, अब एक UAN से लिंक कर सकेंगे अपने 10 पीएफ अकाउंट

Thu, 07 Dec 2017 12:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Dec 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
now you can link 10 pf accounts with one uan as epfo gives facility
epfo

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने 4.5 करोड़ अंशधारकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी अपने कई पुराने खातों को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के साथ जोड़ सकेंगे। इस सुविधा के तहत ईपीएफओ के अंशधारक अपने यूएएन के साथ 10 खातों को जोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


नहीं फाइल करना पड़ेगा अलग क्लेम
वर्तमान में अंशधारकों को यूएएन या ईपीएफओ के यूएएन पोर्टल से विभिन्न खातों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन क्लेम फाइल करना पड़ता है। इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए सदस्य को अपना यूएएन को एक्टिवेट करना होगा। इस यूएएन को बैंक खाते और आधार व पैन जैसे अन्य विवरणों से जुड़ा होना आवश्यक है। 
विज्ञापन


इन अंशधारकों को नहीं मिलेगी सुविधा
जिन अंशधारकों ने अपना यूएएन एक्टिव नहीं किया है वह ईपीएफओ के ट्रांसफर क्लेम पोर्टल सुविधा से ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं। ईपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईपीएफओ ने ‘एक कर्मचारी, एक ईपीएफ अकाउंट’ के उद्देश्य से इस सुविधा को आसान बनाया है। ईपीएफओ पहले ही अपने 120 से अधिक कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश भेज चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होनी चाहिए अंशधारकों के पास ये अनिवार्य 
इस सुविधा को ईपीएफओ की वेबसाइट पर ‘इंपलॉइज कॉर्नर’ में जाकर हासिल किया जा सकता है। इसके लिए अंशधारक के पास एक्टिव यूएएन, मेंबर आईडी और यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed