फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Now, you can even pre-book your funeral service

जीते जी अंतिम संस्कार की हो रही है ऑनलाइन बुकिंग

Fri, 16 Oct 2015 01:41 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
Now, you can even pre-book your funeral service

अगर कोई आप से कहे कि मरने से पहले ही अपने अंतिम संस्कार की सेवाओं को

विज्ञापन
ऑनलाइन बुक करा सकते हैं तो आप भी पहली बार में यही कहेंगे कि क्या बेवकूफी भरी बात है। पर ये बात सच है अब आप अपने मरने से पहले ही अपनी अंतिम संस्कार की सभी सेवाओं को ऑनलाइन बुक करा सकते हैं।

रिटायर्ड हो चुके इंजीनियर सुनील कुमार शुक्ला और उनकी पत्नी सुनीता शुक्ला ने पहले से ही अपनी अंतिम संस्कार की सेवाओं को ऑनलाइन बुक कर लिया है। अहमदाबाद के एक जोड़े ने ऐसे ही अपने मरने से पहले अपनी अंतिम संस्कार की बुकिंग करा ली है। इसके लिए उन्होंने मोक्षिल डॉट कॉम पर जाकर बुकिंग कराई है।

सुनील शुक्ला ने बताया कि मेरी उम्र इस समय 75 वर्ष है और मेरी पत्नी की उम्र 70 वर्ष। हमारे बच्चे विदेश में रहते हैं। इस समय हम उम्र के ऐसे पड़ाव पर है कि कभी भी हमें ऐसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हमने इस काम के लिए खुद को तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


75 वर्षीय सुनील ने बताया कि हमारे बच्चों ने हमसे कहा कि जब भी हमें उनकी जरूरत होगी तो वो तुरंत उनके पास आ जाएंगे। पर उन्होंने कहा कि मेरे घर के निकट में एक व्यक्ति की पत्नी की मौत हो गई, वहां पर अंतिम संस्कार तक उनके घर के दोस्तों ने किया। उन्होंने कहा कि मोक्षिल डॉट कॉम इस अंतिम संस्कार की सभी क्रियाओं को पूरा करेगा। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए 4500 रुपए देकर उन्होंने अपने अंतिम संस्कार की अग्रिम बुकिंग भी करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रवासी भारतीयों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई

Now, you can even pre-book your funeral service

अंतिम संस्कार करने के लिए कई भारतीय वेंचर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कई वेंचर ने इस तरह के कार्यों के लिए अपनी सर्विस देने का फैसला भी किया है। ऐसे वेंचर के मुताबिक यह काम कुछ कठिन होता है क्योंकि लोग ऐसे कामों में पूरी तरह से मान्यताओं का ध्यान रखते हैं।

वाराणसी के काशीमोक्ष डॉट कॉम ने कई प्रवासी भारतीयों ने अंतिम संस्‍कार के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है। यहां पर स्काईप के जरिए अंतिम संस्कार की विधि को पूरा किया जाता है। काशीमोक्ष डॉट कॉम के रूपसी गुप्ता ने बताया कि हम लोगों की पुण्‍यति‌थि की परंपरा को लोगों के लिए करते हैं। बाद में इसकी सीडी बनाकर लोगों भेज दी जाती है।

मोक्षशिल के पीछे प्रोफेसर बिल्वा देवी और अभिजीत सिंह का दिमाग है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के लिए प्रोजेक्ट के तौर पर इसे बनाया था। पर इस साल सिंतबर में इस सर्विस को उन्होंने लोगों के लिए शुरू कर दिया है। अभी तक उन्होंने इस वेबसाइट के जरिए 20 लोगों के अंतिम संस्कार की विधि को संपर्क किया है। मोक्षिल डॉट कॉम इस पर लोग अभी शरीर के अंगों का दान भी कर सकते हैं।

अाैर भ्‍ाी हैं रास्‍ते

Now, you can even pre-book your funeral service

मुंबई में स्थित इंडियन फ्यूनरल सर्विस की शुरूआत वर्ष 1989 में हुई थी लेकिन पिछले एक दशक में यह अकेली ऐसी कंपनी थी जो इस तरह की सेवाओं का ऑनलाइन ऑफर करती थी।

गुजरात के राजकोट स्थित श्रद्धांजालि डॉट कॉम में लोगों को अपनी तस्वीरें, वीडियो और जीवन इतिहास के साथ-साथ फैमिली ट्री बनाने का विकल्प दिया जा रहा है। इसके लिए जरिए आने वाली पीढ़ियां आने वाले समय में अपने परिवार को देख सकते हैं। कोई भी यहां पर शोक संदेश और अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दे सकता है।

यह सुविधा दुनिया भर में कहीं पर भी बैठ कर प्रयोग की जा सकती है। श्रद्धाजांलि डॉट कॉम ईमेल के जरिए जन्मदिन और पुण्यतिथि की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाता है।

विवेक व्यास और विमल पोपट ने बताया कि 30 सालों के लिए हम लोगों से 5000 रुपए का शुल्क लेते हैं। अभी हमारे पास 450 सदस्य है जो हमारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजालि डॉट कॉम की स्‍थापना हमने वर्ष 2011 में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed