{"_id":"5a2a2a214f1c1b4e718b7e95","slug":"now-order-your-favorite-liquor-brand-at-doorstep-this-company-started-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे मंगाइये अपनी पसंदीदा शराब, इस कंपनी ने शुरू की सर्विस","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
अब घर बैठे मंगाइये अपनी पसंदीदा शराब, इस कंपनी ने शुरू की सर्विस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने वालों के लिए एक खुशखबरी। अब आपको इसे खरीदने के लिए दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इसकी डिलिवरी भी अब आपको घर बैठे होगी। इससे पहले डीजल खरीदने के लिए भी एक कंपनी ने अपनी सर्विस को शुरू किया था।
ऐप पर देना होगा ऑर्डर
आपको घर पर शराब मंगाने के लिए ऐप पर ऑर्डर करना होगा। देश में पहली बार बंगलूरू में एक स्टार्टअप कंपनी हिपबार ने यह सर्विस लॉन्च की है। स्टार्टअप कंपनी का दावा है कि ऐसा करने के लिए उसने काफी कड़े नियम बनाए हैं, जिसके बाद ही लोगों को शराब का ब्रांड उनको दिया जाएगा।
आधार से लिंक होगी डिलिवरी
जो नियम कंपनी ने बनाए हैं उसके मुताबिक केवल 21 साल से अधिक आयु के लोगों को शराब की डिलिवरी की जाएगी। इसके लिए लोगों को शराब डिलिवर करने से पहले उनका आईडी प्रूफ जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि से उम्र को वैरिफाई किया जाएगा।
विज्ञापन
सबसे पहले लोगों से आधार मांगा जाएगा और इसको डिलिवरी देने वाला शख्स अपने डिवाइस पर वैरिफाई करेगा। ऑनलाइन वैरिफिकेशन के बाद ही डिलिवरी एजेंट कस्टमर को शराब देगा।

करना होगा 500 रुपये का मिनिमम ऑर्डर
लोगों को इस ऐप की मदद से कम से कम 500 रुपये की शराब का ऑर्डर करना होगा। इसके अलावा शराब की डिलिवरी केवल दोपहर 2 बजे से लेकर के 10 बजे के बीच की जाएगी। बंगलूरू में इसी टाइम पर शराब मिलती है।
इसके अलावा ऑर्डर केवल घर पर ही डिलिवर होगा। किसी भी तरह के पब्लिक प्लेस या फिर ऑफिस में शराब की डिलिवरी नहीं की जाएगी। ऐप पर आपके डिवाइस की लोकेशन से 3 किलोमीटर के दायरे में मौजूद स्टोर से शराब को डिलिवर किया जाएगा।
80 से अधिक बार के साथ मिलाया हाथ
कंपनी ने बंगलूरू में मौजूद 80 से अधिक बार और 100 स्टोर के साथ टाईअप किया है, जो इस सर्विस को देंगे। इसके लिए कंपनी ने करीब 7 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी को आरबीआई की तरफ से मोबाइल वॉलेट का लाइसेंस मिला हुआ है।