WhatsApp पर ऐसे जानें ट्रेन का रियल टाइम स्टेटस, मिलेंगी पीएनआर की जानकारी भीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मैसेजिंग वेबसाइट व्हाट्सएप के जरिए अब रेल यात्री ट्रेन की ताजा स्थिति के बारे में पता कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे ने ट्रेवल कंपनी मेकमाईट्रिप के साथ मिलकर यात्रियों के लिए यह नई सुविधा को शुरू किया है। इस सुविधा से यात्रियों को बार-बार 139 पर कॉल या फिर वेबसाइट पर नहीं जाना होगा। साथ ही सीट की उपलब्धता व पीएनआर नंबर की जानकारी भी रियल टाइम बेसिस पर मिल सकेगी।
ट्रेन का नंबर पता होना जरूरी
यात्रियों को व्हाट्सएप से जानकारी लेने के लिए ट्रेन के नंबर का पता होना जरूरी है। अगर ट्रेन नंबर नहीं पता है तो फिर इस तरह की जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाएगी।
मिलेंगी यह जानकारियां
यात्रियों को जो जानकारियां व्हाट्सएप के माध्यम से मिलेंगी उनमें लाइव ट्रेन स्टेटस, पीएनआर स्टेटस, ट्रेन का आने वाला स्टेशन, किस स्टेशन से ट्रेन छूटी या पहुंचने वाली है और सीट की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिलेगी।
ऐसे करना होगा इस्तेमाल
- यात्रियों के पास स्मार्टफोन होना चाहिए, जिसमें व्हाट्सएप का अपडेटेड वर्जन होना चाहिए।
- इसके बाद आपको अपने फोन पर 7349389104 नंबर को मेकमाईट्रिप के नाम से सेव करना होगा।
- इसके बाद व्हाट्सएप की फोन बुक को रिफ्रेश करके यह नंबर दिखने लगेगा।
- अब इसमें जिस ट्रेन के बारे में आप पूछताछ करनी है उसका नंबर टाइप करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद रेलवे आपको मेकमाईट्रिप के सहयोग से ट्रेन का रियल टाइम स्टेटस पता चल जाएगा।
- इसी तरह से यात्री अपना पीएनआर नंबर एंटर करके सीट बुकिंग की जानकारी पा सकेंगे।
पांच से 7 मिनट की हो सकती है देरी
हालांकि इस तरह की जानकारी मिलने में आपको पांच से सात मिनट की देरी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्वर पर लोड जितना कम होगा, उतनी जल्दी जानकारी मिलेगी। इससे यात्रियों को एक फायदा यह है कि उन्हें किसी तरह का पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।