{"_id":"5ba49b95867a557f677347d3","slug":"now-cancel-your-counter-purchase-ticket-from-irctc-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कैंसिल होगा काउंटर से खरीदा गया रेल टिकट, आईआरसीटीसी ने शुरू की यह सुविधा","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
ऑनलाइन कैंसिल होगा काउंटर से खरीदा गया रेल टिकट, आईआरसीटीसी ने शुरू की यह सुविधा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : SELF
रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी। अब आप रेलवे के काउंटर से खरीदे गए किसी भी टिकट को ऑनलाइन कैंसिल करा सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हाल ही में इस सुविधा को अपनी वेबसाइट पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ऐसे कराना होगा कैंसिल
रेल यात्री अपने कंफर्म, प्रतीक्षारत और आरएसी टिकट को ऑनलाइन कैंसिल करा सकते हैं। हालांकि कंफर्म टिकट वालों को चार्ट बनने से चार घंटे पहले और प्रतीक्षारत व आरएसी वाले यात्रियों को 30 मिनट पहले ऐसा करना होगा।
विज्ञापन
यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उनको अपना पीएनआर और ट्रेन नंबर व कैप्चा कोड सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको सारे नियम पढ़ कर बॉक्स में क्लिक कर सब्मिट बटन को दबाना होगा। सब्मिट करते ही आपके पास ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद आपके पास पीएनआर डिटेल्स आ जाएंगे जिसके बाद आप टिकट को कैंसिल कर सकते हैं। टिकट कैंसिल करने के बाद यात्री को रिफंड होने वाली राशि भी स्क्रीन पर दिखेगी। यह सुविधा केवल वेबसाइट पर यात्री को फिलहाल मिलेगी।
विज्ञापन
काउंटर से जाकर के लेना होगा रिफंड
टिकट कैंसिल कराने के बाद यात्रियों को काउंटर से जाकर के रिफंड लेना होगा। इसके लिए यात्रियों को अपना टिकट भी लेकर के जाना होगा और इसे वापस करना होगा हालांकि इस सुविधा के लिए एक शर्त भी है। रेल यात्रियों को टिकट बुक करते समय अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा।