{"_id":"5ba20594867a557f6149cdf8","slug":"now-buy-products-on-emi-using-amazon-pay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेजन Pay ने शुरू की ईएमआई सुविधा, अब बिना क्रेडिट कार्ड खरीद सकेंगे सामान","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
अमेजन Pay ने शुरू की ईएमआई सुविधा, अब बिना क्रेडिट कार्ड खरीद सकेंगे सामान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिव सीजन में सामान खरीदने के लिए अगर आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं है तो परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपने तमाम ग्राहकों के लिए ईएमआई पर सामान खरीदने की सुविधा को शुरू कर दिया है। अब इससे ऑनलाइन सामान खरीदने वाले ग्राहकों को काफी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड को कराना होगा लिंक
अमेजन पे पर ईएमआई सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने डेबिट कार्ड को लिंक करना होगा। आप जितनी राशि का सामान ईएमआई पर खरीदेंगे, उसकी मासिक किश्त अपने आप डेबिट कार्ड से कट जाएगी।
विज्ञापन
इन बैंकों के ग्राहकों को मिलेगी सुविधा
अमेजन पर इस सुविधा का लाभ केवल एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कैनरा बैंक, सिटी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक पर मिलेगा। अगर आप किसी और बैंक के खाताधारक है तो फिर इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
ऐसे काम करेगा अमेजन पे ईएमआई
ग्राहकों को 3 से 12 महीने में ईएमआई भरने की सुविधा मिलेगी। लोग 8 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं। ग्राहकों को एक ही बार में सामान खरीदना होगा। बार-बार सामान खरीदने पर इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
देना होगा आधार व पैन नंबर
ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपना आधार और पैन नंबर देना होगा। खाते का वेरिफिकेशन कराने के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी को सबमिट करने के बाद आपका खाता वेरिफाई हो जाएगा। इसके बाद आपकी क्रेडिट लिमिट तय हो जाएगी, जिसके बाद आपकी क्रेडिट लिमिट तय हो जाएगी।