फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   now 10 lakh rupee withdrawal must be through online, epfo issues new guidelines

ऑनलाइन ही निकलेगा दस लाख से ज्यादा का पीएफ, उमंग ऐप के जरिए भी आधार से लिंक होगा अकाउंट

Wed, 28 Feb 2018 10:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
now 10 lakh rupee withdrawal must be through online, epfo issues new guidelines
epfo

दस लाख रुपये से ज्यादा की पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इस सीमा से ज्यादा की राशि के लिए ई-आवेदन अनिवार्य कर दिया है। वहीं अब उमंग ऐप के जरिए भी पीएफ खाते को आधार से लिंक किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


ईपीएफओ के मुताबिक यह पेपरलेस होने की दिशा में अगला कदम है। ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत पांच लाख रुपये से ज्यादा के दावे के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पहले ही अनिवार्य कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त की अध्यक्षता वाली बैठक में 17 जनवरी को यह फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


अब उमंग एप के जरिये आधार से जोड़ें पीएफ खाते 
सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि खाते को आधार से जोड़ने के लिए उमंग एप लांच किया है। श्रम मंत्रालय ने कहा है कि अब अंशदाता इस मोबाइल एप के जरिये अपने खाते को आधार से जोड़ सकते हैं। नई सुविधा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की वेबसाइट के अतिरिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढ़ते हुए ईपीएफओ ने डिजिटल नोमिनेशन सुविधा की भी शुरुआत की है। यह सुविधा ईपीएफओ पोर्टल पर दर्ज सदस्यों को मिलेगी। उमंग या ‘यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन एक ऐसा एप है, जिसे सरकार ने सभी सरकारी सेवाओं को एक स्थान पर प्राप्त करने के लिए लांच किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed