फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   notice to flipkart for selling stolen mobile

फ्लिपकार्ट पर बिक रहे चोरी के भी मोबाइल, शिकार होने से बचें

Tue, 06 Oct 2015 12:36 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
notice to flipkart for selling stolen mobile

हांगकांग से आए मोबाइल फोन की खेप को कारगो से चोरी कर उसे फ्लिपकार्ट तक पहुंचाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आईजीआई थाना पुलिस ने गफ्फार मार्केट और महिपालपुर में दुकान करने वाले पांच दुकानदारों समेत छह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 209 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त डी के गुप्ता ने बताया कि 11 सितंबर को हरिनगर स्थित एसबीएस लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी धनंजय प्रताप ने हांगकांग से मंगवाए गए 600 मोबाइल की चोरी होने की शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि उसे हांगकांग से आने वाले 1500 फोन र्को आईजीआई एयरपोर्ट से लेकर ओखला स्थित एनपीएस टेलकम कंपनी को पहुंचाना था। उसने खेप को कारगो से निकाल कर बाहर रखा और उसे ले जाने के लिए गाड़ी लेने चला गया। इसी बीच किसी ने खेप से 600 मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल ट्रैस के साथ-साथ एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि जिन फोन की चोरी हुई है वह मैसूर, चिकमंगलूर, बंगलूरू, मुंबई, अहमदाबाद, महासमद, हैदराबाद, जालंधर, दिल्ली और चंडीगढ़ में काम कर रहे हैं।

पुलिस जब फोन के इस्तेमाल करने वालों के पास पहुंची तो पता चला कि उन लोगों ने इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा है और उनके पास इसकी रसीद है।

तकनीकी जांच से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

notice to flipkart for selling stolen mobile

तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने महिपालपुर निवासी राजू सिंह को गिरफ्तार किया, जिस पर पहले से ही आईजीआई एयरपोर्ट पर मोबाइल फोन चुराने का मामला दर्ज है।

उसके पास से पुलिस को एक चोरी का मोबाइल मिल गया। पूछताछ में उसने बताया कि महिपालपुर गांव निवासी नरेंद्र गिरोह का मास्टर माइंड है। वह कारगो टर्मिनल पर गाड़ी चलाता है।

पुलिस ने नरेंद्र की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। राजू ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र महिपालपुर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले हरिंदर सिंह को चोरी के मोबाइल बेचता है।

पुलिस ने हरिंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार बरामद की है। पुलिस ने गफ्फार मार्केट के ऐसे दुकानदारों की पहचान की जिनके दिल्ली से बाहर के  डीलरों से संपर्क हैं।

फ्लिपकार्ट को भेजा नोटिस

notice to flipkart for selling stolen mobile

जांच में पता चला कि हरिंदर के सहयोगी रवि ने चोरी के मोबाइल जीतेंद्र गिरहोत्रा को दिए थे, जिसने गफ्फार मार्केट में दुकान करने वाले सुनील जैन को दिया। सुनील ने 67 फोन को बंगलूरू के एजेंट मजरूद्दीन को बेच दिए।

वहीं उसने कुछ मोबाइल दुकानदार गौरव मित्तल को दिए। गौरव ने 140 मोबाइल को भिलवाड़ा निवासी रौनक को बेच दिया। रौनक इलेक्ट्रॉनिक एरिना नाम की कंपनी चलाता है और वह एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडिल का एजेंट है।

पुलिस ने जांच के बाद सुनील जैन, गौरव मित्तल, जीतेंद्र गिरहोत्रा और रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फ्लिपकार्ट के अधिकारियों को भी नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed