फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   next week flipkart to become part of Walmart family as later to buy 51 percent shares

अगले हफ्ते वॉलमार्ट का हो जाएगा फ्लिपकार्ट, खरीदा 51% हिस्सेदारी, अमेजॉन को देगा टक्कर

Sat, 21 Apr 2018 05:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
next week flipkart to become part of Walmart family as later to buy 51 percent shares
flipkart

देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट का हिस्सा बन जाएगी। वॉलमार्ट इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी शेयर खरीद लेगा, जिसके बाद यह देश में अमेजॉन को कड़ी टक्कर देगा। 

विज्ञापन


कई महीनों से चल रही थी बातचीत
वॉलमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट को खरीदने की बातचीत काफी महीने से चल रही थी। इस डील को कराने में सॉफ्टबैंक का प्रमुख योगदान रहा है। गौरतलब है कि देश में ई-कॉर्मस मार्केट अगले 10 सालों में 200 बिलियन डॉलर को पार चला जाएगा। हालांकि इससे पहले सॉफ्टबैंक अपने शेयर को बेचने से मना कर रहा था, क्योंकि वॉलमार्ट ने कंपनी की वैल्यूएशन काफी कम लगाई थी। 
विज्ञापन


अमेजॉन करेगी 5 बिलियन डॉलर का निवेश
अमेजॉन की भारतीय बाजार पर नजर काफी पहले से है। वह अपने एक्सपेंशन प्लान को लेकर भी गंभीर है। उसने भारतीय बाजार में करीब 5 अरब डॉलर के निवेश की योजना भी बना रखी है। इससे पहले खबर आई थी कि फ्लिपकार्ट में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए वॉलमार्ट उससे बातचीत कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


21 अरब डॉलर की कंपनी है फ्लिपकार्ट
वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट से डील हो जाने पर सबसे ज्यादा नुकसान अमेजॉन को होगा। डील के बाद फ्लिपकार्ट अमेजन के खिलाफ वह अधिक ताकत के साथ मुकाबला कर पाएगी, क्योंकि पिछले काफी समय से दोनों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इसे अमेजॉन के लिए इसलिए भी चुनौती माना जा सकता है क्योंकि अमेजॉन भारत में आक्रामक तरीके से विस्तार कर रही है।


कंपनी ने यहां 5 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। फ्लिपकार्ट में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदेगी। इस डील की कुल वैल्यू 21 बिलियन डॉलर की आंकी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed