फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   mystry bidder got date with warren buffett to have lunch, pays 4.5 million dollar for the same

28 साल के युवक को मिला वॉरेन बफे के साथ प्राइवेट लंच करने का मौका

Tue, 04 Jun 2019 06:52 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 04 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
mystry bidder got date with warren buffett to have lunch, pays 4.5 million dollar for the same
justin sun - फोटो : Twitter

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स वॉरेन बफे के साथ 28 साल के एक लड़के को प्राइवेट लंच करने का मौका मिला है। इसके लिए उक्त शख्स ने करीब 45 लाख डॉलर (32 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। यह राशि 2012 और 2016 के दौरान लगी रिकॉर्ड बोलियों से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन

नीलामी के जरिए मिला मौका

वॉरेन बफे के साथ लंच करने के लिए ई-बे पर बोली निकाली गई थी। इसके लिए 17 लाख डॉलर का बेस प्राइस तय किया गया था। बोली से आने वाली रकम चैरिटी संस्था ग्लाइड फाउंडेशन को जाएगी। यह फाउंडेशन गरीबों, बेघरों और नशे की लत से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। 

विज्ञापन

खुद ट्वीट करके दी जानकारी

इस शख्स का नाम जस्टिन सन है और यह क्रिप्टोकरेंसी कंपनी ट्रॉनिक्स का मालिक है। ट्रॉन क्रिप्टोकरेंसी दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। सन ने कहा कि वो इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ ले जाकर बफे के साथ लंच करेंगे। इसके साथ ही सन 88 साल के बफे को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी गलतफहमी को दूर करेंगे।  बफे क्रिप्टोकरंसी में भरोसा नहीं करते। वे बिटकॉइन को चूहे मारने की दवा से भी खतरनाक और झांसा देने वाला बता चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

2012 में लगी थी सबसे ऊंची बोली

साल 2012 में बफे के साथ लंच करने की सबसे ऊंची बोली लगी गई थी। तब बफे के साथ लंच के लिए एक शख्स ने 3.46 मिलियन डॉलर रुपये खर्च किए थे। रुपये के हिसाब से ये रकम करीब 24 करोड़ रुपये है। पहली बार साल 2000 में नीलामी की गई थी, जब एक शख्स ने 25,000 डॉलर यानी 70 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से 17 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए थे।

वहीं पिछले साल 22 करोड़ 96 लाख रुपये में एक शख्स ने वॉरेन बफे के साथ लंच किया था। बफे के साथ लंच के लिए आपको कम से कम 25000 डॉलर खर्च करने होंगे। 70 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से यह रकम 17 लाख 50 हजार रुपये हुई।



इस आयोजन से जहां चैरिटी के लिए पैसे जुटाए जाते हैं वहीं, वॉरेन से मिलने वाले लोग कारोबार की टिप्स लेते हैं और सफल बनने के लिए उनकी राय जानते हैं। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर शख्स के साथ लंच करने का आनंद भी उठाते हैं। ईबे पर हर साल इसकी बोली लगती है। आखिर में वही शख्स जीतता है, जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है। 

सात दोस्तों के साथ लंच

जस्टिन अपने सात दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित स्मिथ एंड वॉलेंस्की रेस्टोरेंट में बफे के साथ लंच करेंगे। ग्लाइड फाउंडेशन के अध्यक्ष करेन हनराहन ने बताया, 'बफेट बेहद रोमांचित हैं। हमने उनसे बातचीत की है। उन्होंने इस नीलामी को तब तक जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई है, जब तक वह इसके लिए सक्षम हैं।' बफे लगातार 20 सालों से ऐसा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed