फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   mukesh ambani new plan for eCommerce sector, will digitized 50 lakh kirana stores

मुकेश अंबानी ई-कॉमर्स में ऐसे मचाएंगे धमाल, 50 लाख किराना दुकानों को करेंगे डिजिटल

Mon, 13 May 2019 01:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 13 May 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani new plan for eCommerce sector, will digitized 50 lakh kirana stores

ई-कॉमर्स सेक्टर में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल जल्द ही बड़ा धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने इस वेंचर से देश भर के पचास लाख से ज्यादा किराना कारोबारियों को अपने से जोड़ने के लिए एक प्लान तैयार किया है। हालांकि यह धमाल ऐसा ही होगा जैसे रिलांयस ने जियो को लांच करने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में किया था। 

विज्ञापन

700 अरब डॉलर का है बाजार

देश में रिटेल सेक्टर फिलहाल सात सौ अरब डॉलर का बाजार है। इस बाजार में फिलहाल 10 फीसदी हिस्सेदारी संगठित क्षेत्र और बाकी की हिस्सेदारी असंगठित क्षेत्र की है। मुकेश अंबानी की नजर इसी बची हुई नब्बे फीसदी पर है। इस पर छोटे किराना व्यापारियों का हिस्सा सबसे ज्यादा है। ऐसे में कंपनी का पूरा फोकस अब इन किराना व्यापारियों पर है, जिनके जरिए रिलायंस अपने उत्पाद बेचेगी। 

विज्ञापन

किराना स्टोर्स को दी जाएंगी पीओएस मशीन

किराना स्टोर्स को रिलायंस सस्ते दामों पर प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन उपलब्ध कराएगी। यह मशीन जहां अन्य कंपनियां जहां 50 हजार रुपये में दे रही हैं, वहीं रिलांयस इसे केवल 3500 रुपये में देगी। असंगठित क्षेत्र में ज्यादातर मोहल्लों में स्थित किराना दुकानों की हिस्सेदारी है। ये किराना स्टोर अपनी प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाना चाह रहे हैं जिससे डिजिटलीकरण में गति आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है, ‘यह आधुनिक व्यापार एवं ई-वाणिज्य की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण है। जीएसटी क्रियान्वयन ने भी उत्प्रेरक का काम किया है जिससे आधुनिकीकरण का दबाव बढ़ा है।’

दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं अंबानी

रिलायंस के पास फिलहाल अपना एक पोर्टल है, जिसके जरिए वो कपड़े व लाइफस्टाइल के उत्पाद बेचती है। रिलायंस ट्रेंड और रिलायंस ब्रांड्स से कहा गया है कि वो सभी उत्पादों को अन्य सभी वेबसाइट्स से हटाना शुरू कर दे। नए वेंचर के जरिए रिलायंस तीन करोड़ व्यापारियों को अपने साथ जोड़ेगी। हालांकि यह ऑनलाइन-ऑफलाइन वेंचर होगा, जिसके जरिए लोग किसी भी तरह से उत्पाद खरीद सकेंगे। दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-ऑफलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। 

इस संदर्भ में अंबानी ने कहा कि हम हाइब्रिड, ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन नए कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रिएशन में अपनी ग्रोथ देखते हैं। रिलायंस लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और लघु और मध्यम उद्योगों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के एक्सेस के लिए काम कर रहा है।’

तीन साल में बनेगा सिरमौर

कंपनी के सूत्रों के अनुसार रिलायंस इस नई कंपनी के लांच होने के तीन साल बाद यानी 2022 तक ई-कॉमर्स मार्केट का लीडर बन जाएगी। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, किराना, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगी। 

अंबानी को करना पड़ेगा इन चुनौतियों का सामना

जाहिर सी बात है कि अगर मुकेश अंबानी का सपना इतना बड़ा है, तो चुनौतियां भी बहुत होंगी। मुकेश अंबानी के लिए सबसे बड़ी चुनौती वेयरहाउस और वेंडर्स साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अंबानी को बड़े पैमाने पर वेयरहाउस खोलने होंगे ताकि सामानों की अच्छी संख्या में स्टोरेज हो सके। इतना ही नहीं, मुकेश अंबानी के लिए ग्राहकों तक समय पर सामान को पहुंचाना भी चुनौती हो सकती है। देशभर में रिलायंस के कारोबार का फैलाव होने के बावजूद प्रोडक्ट्स से जुड़े वेंडर्स जोड़ना भी अंबानी के लिए बड़ी चुनौती होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed